सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 30 मिनट पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 2 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 2 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 2 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 2 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 4 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 4 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 4 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 4 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 4 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल 4 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 12 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 12 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 12 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 12 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 12 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 12 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 12 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 13 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश
अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने अचानक कैंप डेविड दौरा बीच में छोड़ा, वॉशिंगटन लौटे; पश्चिम एशिया में बढ़ी हलचल

ट्रंप ने अचानक कैंप डेविड दौरा बीच में छोड़ा, वॉशिंगटन लौटे; पश्चिम एशिया में बढ़ी हलचल

 वॉशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपना वीकेंड ट्रिप एक दिन पहले ही बीच में ही रद कर दिया और शनिवार शाम को अचानक वॉशिंगटन डीसी लौट आए।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक वीडियो में उन्हें मरीन वन से उतरते हुए देखा गया। हालांकि, उनके अचानक लौटने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, क्योंकि उनका कैंप डेविड में रविवार तक रुकने का कार्यक्रम था।

समझिए क्यों मचा है हड़कंप?
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप की यह वापसी ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी विदेश विभाग ने शनिवार को पश्चिम एशिया को लेकर एक नया सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। विभाग ने वहां मौजूद अमेरिकी नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने और संभावित यात्रा बाधाओं के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।

सऊदी अरब पर मिसाइल हमला
दूसरी तरफ शनिवार को ही सऊदी अरब ने इस बात की पुष्टि की कि यमन के हूती विद्रोही गुट ने उसकी राजधानी रियाद को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाने की कोशिश की थी।

हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने दावा किया कि उन्होंने सऊदी राजधानी रियाद और यानबू में स्थित तेल कंपनी अरामको की सुविधाओं को निशाना बनाने के लिए कई मिसाइलों और ड्रोन्स का इस्तेमाल किया। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के साथ चल रहे संघर्ष के बीच रियाद को निशाना बनाने की यह हालिया घटना है।

यात्रियों के लिए जारी की चेतावनी
इसके अलावा विदेश विभाग की चेतावनी में कहा गया है कि यह सैन्य संघर्ष तेजी से बढ़ सकता है, इसलिए अमेरिकी नागरिकों को पश्चिम एशिया की यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। साथ ही, जो लोग पहले से वहां हैं, उन्हें एयरपोर्ट और उड़ानों से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।