गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 12 मिनट पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 26 मिनट पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 26 मिनट पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 26 मिनट पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 26 मिनट पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 27 मिनट पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 27 मिनट पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 42 मिनट पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 44 मिनट पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 57 मिनट पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 1 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 1 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 1 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 1 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 1 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 1 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला
राष्ट्रीय

हिट एंड रन कानून पर ट्रक ड्राइवरों का ठंडा नहीं पड़ा गुस्सा, यहां हुआ बेमियादी हड़ताल का ऐलान

बेंगलुरु.

हिट एंड रन कानून को लेकर लगता है अभी ट्रक ड्राइवरों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। कर्नाटक में ट्रक ड्राइवरों ने 17 जनवरी से बेमियादी प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस बात की घोषणा फेडरेशन ऑफ कर्नाटक लॉरी ओनर्स एसोसिएशन ने शनिवार को की। इसके मुताबिक भारतीय न्याय संहिता के तहत बने हिट एंड रन केस पर सरकार ने बातचीत तो की है। लेकिन लिखित में कुछ भी ठोस नहीं दिया है। इसी बात को लेकर एसोसिएशन ने यहां पर हड़ताल की बात कही है।

गौरतलब है कि बीते दिनों ट्रक ड्राइवरों ने पूरे देश में तीन दिन की हड़ताल की थी। हालांकि हड़ताल के दूसरे ही दिन पूरे देश में सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई थी। इसके बाद सरकार ने ड्राइवरों को आश्वासन देकर हड़ताल वापस कराई थी। कर्नाटक में लॉरी ओनर्स एसोसिशन के अध्यक्ष सी नवीन रेड्डी ने इसको लेकर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार ने हिट एंड रन कानून पर बातचीत के लिए हमें बुलाया था, लेकिन हमें लिखित में कुछ भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का एकतरफा निर्णय है, और उन्होंने इतनी जल्दबाजी में निर्णय लेने से पहले हमसे परामर्श नहीं किया। रेड्डी ने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी ट्रक ड्राइवर इस हड़ताल का समर्थन करेंगे और इस दौरान वाहन नहीं चलाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही प्रदेश के सभी ड्राइवरों को इसकी जानकारी दे दी है। 17 जनवरी से एक भी हेवी वेहिकल सड़क पर नहीं उतरेगा।

बता दें कि हिट एंड रन कानून के तहत ड्राइवर को 7 लाख की पेनाल्टी और 10 साल की जेल का प्रावधान है। इसी को लेकर देशभर के ड्राइवरों में गुस्सा है। इसको लेकर ही पूरे देश में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल हुई थी। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने कहा कि यह प्रावधान लागू हुए तो अनावश्यक शोषण की वजह बनेंगे। उन्होंने इन्हें तत्काल वापस लिए जाने की जरूरत बताई थी। बाद में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले ली थी। हालांकि तब तक देश के कई शहरों में हालात मुश्किल हो चुके थे। कुछ जगहों पर तो डीजल और पेट्रोल की खरीद की लिमिट भी तय कर दी गई थी।