बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव 39 मिनट पहले छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर 43 मिनट पहले धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर दाऊद इब्राहिम के गढ़ में BMC का बड़ा एक्शन, मुसाफिरखाने पर चलेगा बुलडोजर 1 घंटे पहले दाऊद इब्राहिम के गढ़ में BMC का बड़ा एक्शन, मुसाफिरखाने पर चलेगा बुलडोजर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- देश के 40% प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार 1 घंटे पहले नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- देश के 40% प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक 2 घंटे पहले सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री 2 घंटे पहले SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर 2 घंटे पहले भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल 2 घंटे पहले युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया 3 घंटे पहले लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना 3 घंटे पहले वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा 3 घंटे पहले पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 3 घंटे पहले Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये 4 घंटे पहले जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट 4 घंटे पहले चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 4 घंटे पहले विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा 5 घंटे पहले 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? 5 घंटे पहले डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार 5 घंटे पहले MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 16 घंटे पहले ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक 16 घंटे पहले 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक
छत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अखिलेश कुमार बने ऊर्जादाता: घर की छत बनी ’पावर हाउस’, घर का बिजली बिल हुआ शून्य…..

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अखिलेश कुमार बने ऊर्जादाता: घर की छत बनी ’पावर हाउस’, घर का बिजली बिल हुआ शून्य…..

रायपुर: शासन की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों के जीवन में उजियारा फैला रही है। इस योजना का लाभ उठाकर न केवल लोग बिजली बिल के बोझ से मुक्त हो रहे हैं, बल्कि बिजली बेचकर ’ऊर्जादाता’ की नई पहचान भी बना रहे हैं। सरगुजा जिले अंतर्गत लखनपुर के रहने वाले श्री अखिलेश कुमार राजवाड़े के लिए अब सूरज की किरणें केवल उजाला ही नहीं, बल्कि आर्थिक समृद्धि भी लेकर आ रही हैं। ’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ उठाकर अखिलेश ने अपने घर की छत पर 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है, जिससे उनका भारी-भरकम बिजली बिल अब पूरी तरह शून्य हो गया है।

उपभोक्ता से ’ऊर्जादाता’ तक का सफर

अखिलेश बताते हैं कि सोलर पैनल लगवाने से पहले उनका मासिक बिजली बिल 2,000 से 2,500 रुपए के बीच आता था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने गर्व से कहा कि पहले हम केवल बिजली के उपभोक्ता थे, लेकिन अब हम ’ऊर्जादाता’ बन गए हैं। अपनी जरूरत पूरी करने के बाद जो अतिरिक्त बिजली बचती है, उसे हम छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को बेच रहे हैं, जिसका भुगतान वित्तीय वर्ष के अंत में किया जाएगा।

शासन की सब्सिडी ने बनाया राह आसान

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की वित्तीय सुगमता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिली सब्सिडी ने सोलर पैनल लगवाना बेहद किफायती बना दिया है। अखिलेश को केंद्र सरकार से 60,000 रुपए और राज्य सरकार से 30,000 रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है। इस योजना में उन्हें कुल 90,000 रुपए की आर्थिक मदद से मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना अब एक सुलभ निवेश बन गया है।

पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम

अखिलेश कुमार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को पर्यावरण के लिए भी क्रांतिकारी बताया। उनके अनुसार, पारंपरिक बिजली उत्पादन में होने वाले प्रदूषण और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के मुकाबले सौर ऊर्जा पूरी तरह स्वच्छ है। इससे न केवल आर्थिक लाभ हो रहा है, बल्कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रदूषण मुक्त वातावरण भी तैयार कर रहे हैं।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर कमलेश ने अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए केंद्र और राज्य सरकार का आभार जताया और अन्य नागरिकों से भी इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है, बल्कि देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।