मंगलवार, 17 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर 1 घंटे पहले क्वाड समिट में ट्रंप ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोले- भारत के प्रधानमंत्री हैं टफ लीडर शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. 1 घंटे पहले शिक्षा से संवरेंगे बस्तर के बच्चों के सपने, प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर: उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा…. होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय 1 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय क्रू वाले LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज में सवार थे 24 भारतीय ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. 1 घंटे पहले ’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’…. ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… 1 घंटे पहले ’जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा’…… मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. 2 घंटे पहले मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….. बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. 2 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. 2 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद…. धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह 3 घंटे पहले धुरंधर को ग्रैमी में बड़ा झटका! बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी नहीं मिली जगह MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी 3 घंटे पहले MS Dhoni Retirement: IPL से धोनी ने लिया संन्यास ! CSK में अब नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 3 घंटे पहले BLA का बड़ा दावा, ड्रोन हमले में पाकिस्तानी मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक जल्द, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे 5 घंटे पहले हर्षल पटेल को SRH ने किया ट्रेड, IPL 2027 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात… 5 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात… डीजल पर बढ़ा सरकार का टैक्स, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर 5 घंटे पहले डीजल पर बढ़ा सरकार का टैक्स, जानें आम लोगों पर क्या होगा असर ईरान ने जारी किया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट गिराने का वीडियो, 7 महीने बाद बड़ा खुलासा 5 घंटे पहले ईरान ने जारी किया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट गिराने का वीडियो, 7 महीने बाद बड़ा खुलासा राज्यपाल रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट…. 5 घंटे पहले राज्यपाल रमेन डेका से विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने की सौजन्य भेंट…. अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र….. 6 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र….. अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’…. 6 घंटे पहले अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’…. सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी ₹1,200 महंगी; जानें गोल्ड रेट 6 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी ₹1,200 महंगी; जानें गोल्ड रेट
छत्तीसगढ़

’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’….

’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’….

रायपुर: जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धमतरी जिले के ग्राम दुगली में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मातृत्व के सम्मान, पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता की अनूठी झलक देखने को मिली। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्मानित कर उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित मातृत्व की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा और लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग सहित अन्य अतिथियों ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पोषण बास्केट भेंट की।

कार्यक्रम में पारंपरिक गोदभराई की रस्म के माध्यम से मातृत्व के प्रति सम्मान और अपनत्व का संदेश दिया गया। गर्भवती महिलाओं को पोषण बास्केट प्रदान करने के साथ ही गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक एवं संतुलित भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक देखभाल के महत्व से अवगत कराया गया। इस पहल ने सामाजिक परंपराओं के साथ स्वास्थ्य जागरूकता को जोड़ते हुए स्वस्थ मां और सुपोषित शिशु के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।

’स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित शिशु का संकल्प, गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटी पोषण की खुशियां’

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण का विशेष महत्व है। भोजन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का समावेश मां के स्वास्थ्य तथा गर्भस्थ शिशु के समुचित विकास के लिए जरूरी है। इसके साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, निर्धारित टीकाकरण, स्वच्छता और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक देखभाल अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। महिलाओं को उपलब्ध स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं का लाभ लेने तथा परिवार के सदस्यों को भी गर्भवती माताओं की उचित देखभाल में सक्रिय सहयोग देने का संदेश दिया गया।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक परंपराओं के संरक्षण के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सार्थक माध्यम बना। गोदभराई की रस्म ने जहां गर्भवती महिलाओं के प्रति सम्मान और आत्मीयता का भाव प्रकट किया, वहीं पोषण बास्केट वितरण के माध्यम से स्वस्थ मातृत्व, सुरक्षित गर्भावस्था और सुपोषित भावी पीढ़ी के निर्माण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।