रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 4 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 4 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 4 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 4 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 4 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 5 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 5 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 5 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 5 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 6 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 6 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 6 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 6 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 6 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 6 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 6 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 6 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 6 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 7 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 7 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप
राष्ट्रीय

अबकी बार 400 पार का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्वास सही साबित होगा या नहीं, भाजपा की राह बनेगी आसान

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव की शुरूआत में डेढ़ दो महीने की देर है, और पिछले एक डेढ़ महीने में पूरा विमर्श बदल गया है। अब चर्चा यह हो रही है कि अबकी बार 400 पार का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्वास सही साबित होगा या नहीं। लोगों की आशंका का आधार यह है कि राजीव गांधी की 414 सीट की जीत तो सहानुभूति लहर के कारण तब हुई थी जब हर राज्य में कांग्रेस की जड़ें मजबूत थी। अभी क्या है..?

जनकल्याण योजनाओं की पहुंच और भविष्य
ऐसा आकलन लगाने वाले लोग शायद इतिहास से भी कट चुके हैं और वर्तमान का अहसास नहीं कर रहे। ऐसे लोग पीएम मोदी की विश्ववसनीयता, जनकल्याण योजनाओं की पहुंच और भविष्य को लेकर सकारात्मकता को भी नहीं देख पा रहे हैं और वह इस सच्चाई को नजरअंदाज करना चाहते हैं कि चुनाव में काम और नाम यानी चेहरे की विश्वसनीयता अहम होता है। ऐसे लोग इतिहास के उस पन्ने से भी अनजान बन रहे हैं जो बताता है कि सबसे लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस वोटर संख्या के लिहाज से आज भी वहीं खड़ी है जहां आज से चालीस साल पहले थी।

प्रधानमंत्री का आत्मविश्वास
भाजपा के अधिवेशन में फिर से तीसरी बार वापसी को लेकर प्रधानमंत्री का आत्मविश्वास बोल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह वोटरों तक पहुंच रहे हैं। भाजपा के माइक्रो मैनेजमेंट की बहुत चर्चा होती है। वह यही है जो प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 370 नए वोट जोड़ने के लक्ष्य के रूप में दिया है। कैसे जोड़ना है यह भी बताया गया है। कहा गया है कि पहली बार मतदाता सूची में जुड़े एक भी वोटर अछूते न रहें। हर लाभार्थी तक पहुंचे।

लक्ष्य आसान नहीं
सीमा पर बसे उन गांवों में भी व्यक्तिगत संपर्क बनाएं जहां जीवन आसान नहीं है। उन 161 सीटों पर अर्से से कवायद चल रही है जहां भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई। एक हाथ में दस साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएं और दूसरे हाथ में अगले पांच साल का विजन। देश में 10 लाख से ज्यादा बूथ होते हैं और लगभग साढ़े आठ लाख बूथ पर भाजपा की पहुंच है। लक्ष्य आसान नहीं है लेकिन अगर इसका आधा भी हासिल कर लिया तो हर संसदीय क्षेत्र में भाजपा अपने खाते में लगभग दो लाख वोट जोड़ने में कामयाब रहेगी।

कांग्रेस का गिरता ग्राफ
नतीजा क्या होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है क्योंकि बड़ी संख्या में सीटों पर जीत हार का अंतर 25 हजार से एक लाख के बीच ही होता है। दूसरी तरफ का फर्क देखिए। देश में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने राजीव गांधी के समय 414 का आंकड़ा छुआ था। तब देश में कुल वोटर की संख्या 38 करोड़ थी और वोट डालने वाले लगभग 24 करोड़ थे। कांग्रेस ने कुल वोटिंग का लगभग 50 फीसद हासिल किया था। बड़ी हैरानी की बात है कि तब से लेकर अब तक कांग्रेस चाहे सत्ता में रही हो या विपक्ष में उसके वोटरों की संख्या में वृद्धि नहीं हो रही है।

वोटरों को दोगुना करने की तैयारी
2004 के संप्रग काल में कांग्रेस को साढ़े दस करोड़ वोट मिले थे तो 2009 में 11.91 और 2019 में 11.94 करोड़। जबकि कुल वोटरों की संख्या में लगभग तीनगुनी वृद्धि हो चुकी है। 2024 के चुनाव में वोटरों की संख्या लगभग 98 करोड़ होगी। भाजपा 1984 के लगभग दो करोड़ वोटरों के मुकाबले 1019 में 23 करोड़ पर पहुंच चुकी है और अब इसे कम से कम दोगुना करने की तैयारी है। आपने काम और पीएम मोदी के नाम के सहारे भाजपा की नई रणनीति कुल वोटरों का पचास फीसद हिस्सा लेने की है। अगर यह संभव हुआ तो एक ऐसा इतिहास बनेगा किसी भी लोकतंत्र के लिए उदाहरण होगा।