रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 2 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 2 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 2 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 2 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 3 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 3 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 3 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 3 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 3 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 3 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 4 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 4 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 4 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 5 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 6 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 6 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 7 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 7 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में लगातार टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ रही, पिछले वर्ष रायपुर में पांच हजार मरीज मिले

रायपुर
छत्‍तीसगढ़ में लगातार टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले वर्ष रायपुर में टीबी के पांच हजार से ज्यादा मरीज मिले थे, वहीं 2018 में सिर्फ 1189 मरीज मिले थे। 2022 में भी टीबी मरीजों की संख्या लगभग पांच हजार के आसपास थी। पिछले दिनों अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भी टीबी मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर वर्कशाप हुआ था। एम्स में भी टीबी जांच कराने वालों में लगभग 10 प्रतिशत लोगों को टीबी रोग निकल रहा है।

तेजी के साथ बढ़ रहे टीबी मरीजों को लेकर मेडिकल कालेज के टीबी और चेस्ट विभाग के विशेषज्ञों ने शोध किया। उन्होंने अपने शोध का मुख्य बिंदु कोरोना रखा। कोरोना के कारण तो टीबी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी तो नहीं हुई है। शोध में टीबी मरीजों की संख्या बढ़ने में कोरोना का कोई भी असर नहीं मिला।

इस दौरान टीबी का इलाज कराने आने वाले मरीज से विशेषज्ञों ने कोरोना होने की जानकारी ली। कोरोना हुआ है तो किस स्तर का था? जिन लोगों को कोरोना हुआ है, उन्हें टीबी बीमारी की शिकायत तो नहीं है? आंकड़े जुटाने के बाद अध्ययन करने पर पता चला कि टीबी मरीजों की संख्या बढ़ने के मामले में कोरोना का कोई संबंध नहीं है। कोरोना काल में न तो टीबी की जांच करवाई गई और न ही इलाज किया गया, इस वजह से मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई।

दवा से मिली राहत, जांच नहीं करवाई, निकला टीबी

कोरोना के दौरान जिन लोगों को भी खांसी संबंधी परेशानी हुई तो लोगों ने टीबी की जांच नहीं करवाई।

खांसी को इग्नोर न करें करवाएं तत्काल

टीबी एवं चेस्ट विभाग के एचओडी डा. आरके पंडा ने बताया कि कई बार लोग सामान्य खांसी समझकर इग्नोर कर देते हैं। बाद में जांच करवाने पर टीबी निकल रही है। समय रहते जांच करवाने से बीमारी होने की जानकारी शुरुआत में ही मिल जाती है, जिससे इलाज बेहतर होता है। कई बार टीबी के लक्षण काफी दिनों तक दबे रहते हैं।

मरीज के घर के सभी सदस्यों को दवा खिलाने के निर्देश

केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार 2021 के बाद से फेफड़े का टीबी होने पर मरीज के घर के सभी सदस्यों को दवा खिलाने के निर्देश हैं। मरीज के जरिए परिवार के दूसरे सदस्यों को भी बीमारी हो सकती है। तीन महीने की साप्ताहिक खुराक तय की गई है, लेकिन ज्यादातर परिवार के सदस्य दवाएं नहीं लेते हैं।