सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र 33 मिनट पहले सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 1 घंटे पहले कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल 1 घंटे पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर 1 घंटे पहले हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी 1 घंटे पहले शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार 1 घंटे पहले सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद 1 घंटे पहले नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच 2 घंटे पहले बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर 2 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 2 घंटे पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 3 घंटे पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 3 घंटे पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 3 घंटे पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 3 घंटे पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 3 घंटे पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 4 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 4 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 4 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 4 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 4 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच
राष्ट्रीय

चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयारियों में जुटा

देहरादून
चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके साथ ही चारधाम की यात्रा से पहले बदरीनाथ और केदारनाथ में अस्पताल शुरू हो जाएंगे। इसकी जानकारी स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों के लिए उपकरण खरीदने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्ग पर अनुभवी और प्रशिक्षित मेडिकल टीम को तैनात किया जाएगा ताकि तीर्थयात्रियों को तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।

इसके साथ ही उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की कि वह चारधाम यात्रा आने से पहले अपना मेडिकल टेस्ट जरूर करवाएं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देशानुसार विभाग चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ है। चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी जिसमें चारधाम यात्रा की तैयारियां के साथ-साथ सभी विभागों के बीच आपसी तालमेल को बेहतर किए जाने की बात कही गई। सभी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि इस बार चारधाम में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए लगभग 150 लोगों की मेडिकल टीम की तैनाती की जाएगी। टीम को हाई एल्टीट्यूड में काम करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। डॉक्टरों की तैनाती 15-15 दिनों के लिए की जाएगी। स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, इस बार रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में तैनात डॉक्टरों को चारधाम में तैनात नहीं किया जाएगा। इसकी बजाए कुमाऊं और अन्य जिलों से डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ के अस्पताल में उपकरण यात्रा से पहले उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसके लिए शार्ट टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

तीर्थयात्रियों की हैल्थ स्क्रीनिंग पर रहेगा ख़ास ध्यान
डॉ. राजेश कुमार के मुताबिक, चारधाम यात्रा के दौरान मार्ग पर जगह-जगह पर तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच का प्रबंध किया जा रहा है। इस बार शुरुआती चरण में तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग पर विशेष फोकस रखा जाएगा। चारधाम यात्रा रूट पर हेल्थ पॉइंट पर मरीजों के स्वास्थ्य की गहनता से जांच होगी। उसके बाद उन्हें आगे जाने दिया जाएगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि चारधाम की यात्रा से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करवाएं। खासकर हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों के साथ-साथ गर्भवती महिलाएं भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर ही यात्रा करें। राजेश कुमार ने बताया कि विभाग यात्रियों के स्वास्थ्य का रिकॉर्ड भी अपने पास रखेगा। यदि तीर्थयात्री को कही भी कोई असुविधा होती है तो वह अपनी जांच करा लें। मौसम के अनुकूल होने पर ही यात्रा करें।

11 भाषाओं में जारी होगी एसओपी
स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा में विदेशों के साथ ही देश के तमाम राज्यों से श्रद्धालु आते हैं, लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि उनकी भाषा में स्वास्थ्य गाइडलाइन ना होने के चलते कई बार श्रद्धालुओं को उसे समझने में दिक्कत होती है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस बार कुल 11 भाषाओं में एसओपी जारी की जाएगी। जिसमें बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, मराठी और उड़िया भाषा शामिल है। जिससे अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को उनकी भाषा में स्वास्थ्य संबंधी गाइडलाइन और जानकारी मिल सकेगी। हेल्थ एसओपी चारधाम की वेबसाइट के साथ ही अन्य जगहों पर भी अपलोड होगी।