सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र 33 मिनट पहले सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 1 घंटे पहले कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल 1 घंटे पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर 1 घंटे पहले हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी 1 घंटे पहले शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार 1 घंटे पहले सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद 1 घंटे पहले नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच 2 घंटे पहले बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर 2 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 2 घंटे पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 3 घंटे पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 3 घंटे पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 3 घंटे पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 3 घंटे पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 3 घंटे पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 4 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 4 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 4 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 4 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 4 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच
राष्ट्रीय

ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेन्नई यात्रा के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की

चेन्नई
ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेन्नई यात्रा के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पांच स्तरों में 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। निकटवर्ती चेंगलपट्टू जिले में भी सुरक्षा उपाय किए गए हैं। पीएम मोदी सोमवार शाम को चेन्नई के नंदनम के वाईएमसीए ग्राउंड में एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेंगे। ग्रेटर चेन्नई शहर के पुलिस आयुक्त संदीप राय राठौड़ ने पीएम की यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने के पहल के रूप में अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों, संयुक्त पुलिस आयुक्तों और पुलिस उपायुक्तों के साथ एक विशेष सुरक्षा समीक्षा बैठक की।

बैठक के बाद राठौड़ ने कानून-व्यवस्था, अपराध, यातायात और विशेष इकाइयों, सशस्त्र रिजर्व, कमांडो बल और तमिलनाडु विशेष पुलिस (टीएसपी) से पूरी तरह से 15 हजार कर्मियों की तैनाती का आदेश दिया। पीएम का कार्यक्रम नंदनम वाईएमसीए ग्राउंड में होगा। वहाँ गहन जांच और निगरानी चल रही है। चेन्नई एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस संदिग्धों और अजनबियों की खोज में चेन्नई में लॉज और होटलों की तलाशी ले रही है। साथ ही महत्वपूर्ण सड़कों और जंक्शनों पर सघन वाहन जांच की जा रही है। पुलिस टीमें महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों और बस टर्मिनलों पर सघन निगरानी कर रही हैं।

पुलिस ने 1 मार्च से 29 अप्रैल के बीच ग्रेटर चेन्नई पुलिस क्षेत्राधिकार के भीतर ड्रोनों के उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने चेतावनी दी है कि ड्रोन और अन्य मानव रहित हवाई वाहनों पर अस्थायी प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सात दिन में दूसरी बार सोमवार को राज्य का दौरा करेंगे। वह दोपहर 2.45 बजे महाराष्ट्र से विशेष विमान से चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह हेलीकॉप्टर से कलपक्कम हेलीपैड जाएंगे जो चेन्नई से 70 किमी की दूरी पर है।

दोपहर 3.30 बजे से शाम 4.15 बजे के बीच वह भारतीय नवाहिकीय विद्युत निगम (भाविनी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जो फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (एफबीआर) का निर्माण और कमीशनिंग कर रहा है। वह शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से हवाई अड्डे पर लौटेंगे, जहां से वह भाजपा द्वारा आयोजित सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने के लिए नंदनम के वाईएमसीए मैदान में जाएंगे। शाम 6.35 बजे उनका विशेष विमान से तेलंगाना के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है।