रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 38 मिनट पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 43 मिनट पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 58 मिनट पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 1 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 2 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 2 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 2 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 3 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 3 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 4 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 4 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 4 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 4 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 4 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 4 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 5 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 6 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 6 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 6 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा
राजनीति

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा-देश की जनता और उनके मुद्दों से कट भटक गये हैं प्रधानमंत्री

नई दिल्ली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता और उनके मुद्दों से कट भटक गये हैं। प्रियंका गांधी ने जालोर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल चुनाव के समय एक अजीब सा माहौल बन गया है। आपके ध्यान को भटकाने वाली सारी बातें हो रही हैं। बडे बडे प्रचार हो रहे हैं, अजीब सी बहकी-बहकी सी बातें हो रही हैं।

'कभी अपनी झूठी वीरता दिखाते तो कभी शेखी बघारते हैं'
उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी कभी अपनी झूठी वीरता दिखाते हैं तो कभी शेखी बघारते हैं…. मांस-मछली की बात करतें है.. कभी हवा में उड़ते हैं तो कभी समुद्र के नीचे चले जाते है..इन बातों से आपके जीवन का क्या मतलब है?'' प्रियंका ने कहा कि सबसे बडी आपकी समस्या क्या है… महंगाई। मुझे लगता है कुछ हो गया है मोदी जी को। समझ नहीं पा रहे है। क्या होता है कि कई बार सत्ता का नशा इतना चढ़ जाता है कि लोग सच्चाई बताते ही नहीं हैं।

'देश 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देख रहा'
उन्होंने कहा, ''इंसान घिर जाता है.. चाहे कुछ भी उसका अनुभव हो लेकिन सत्ता का नशा होने पर लोग डरते हैं..अधिकारी डरते हैं, जो साथ में काम करते वो डरते हैं कि असलियत ना बताएं। इसलिए इंसान कट जाता है जनता से.. मुझे सचमुच लगता है कि मोदी जी देश की जनता और उनके मुद्दों से कट चुके हैं।'' उन्होंने कहा कि आपकी समस्याएं सीधी-सीधी महंगाई और बेरोजगारी है, जो सबसे बडी समस्याएं हैं। 10 वर्षों में महंगाई बढ़ी है और आज देश 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देख रहा है….किसकी बदौलत?

प्रियंका ने कहा, "जब भारत में जी20 शिखर सम्मेलन जैसे आयोजन होते हैं तो हमें गर्व महसूस होता है लेकिन दूसरी सच्चाई महंगाई, बेरोजगारी है।" उन्होंने कहा कि इनकी (भाजपा) नीयत ठीक नहीं है। इनकी नीतियां सिर्फ बड़े-बड़े अरबपतियों के लिये है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं लड़ रही। उसके दावे खोखले हैं, वह केवल विपक्ष का मुंह बंद करना चाहती है।