शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अभी-अभी ‘यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं…’, शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी 1 मिनट पहले बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े 2 मिनट पहले ‘सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों’, बिहार के पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? 7 मिनट पहले हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 26 मिनट पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 26 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 26 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 26 मिनट पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक 41 मिनट पहले विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण 41 मिनट पहले पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर 46 मिनट पहले सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कुणाल चौधरी-हिना कांवरे समेत 5 नेता बने राष्ट्रीय सचिव 57 मिनट पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कुणाल चौधरी-हिना कांवरे समेत 5 नेता बने राष्ट्रीय सचिव जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 1 घंटे पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा 1 घंटे पहले भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले 1 घंटे पहले दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त 1 घंटे पहले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 2 घंटे पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 2 घंटे पहले जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति 2 घंटे पहले ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को
खेल

सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर

सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट में इस समय सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर बड़ी चर्चा छिड़ गई है. भारतीय टीम के लिए कभी बतौर कप्तान खेलने वाले सूर्यकुमार यादव अब टीम में जगह बनाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीतकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की थी. लेकिन अब सूर्यकुमार यादव को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक फिलहाल सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के सेलेक्शन प्लान का हिस्सा नहीं हैं और उनकी वापसी की राह आसान नहीं दिख रही है.

सूर्यकुमार यादव ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में खेला था. इसके बाद आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद उन्हें टी20 इंटरनेशनल टीम से बाहर कर दिया गया और जून 2026 में श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान बनाया गया.

इस पूरे मामले पर बीसीसीआई सूत्र ने साफ शब्दों में कहा कि सूर्या फिलहाल हमारी सेलेक्शन योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. हम तो अभी व्हाइट-बॉल सेटअप में यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी के लिए भी जगह नहीं निकाल पा रहे हैं.

जगह ही नहीं है तो सूर्या कहां फिट होंगे?
सूत्र ने यह भी माना कि सूर्यकुमार यादव लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार मेहनत कर रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन भी दिखा रहे हैं, लेकिन मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन में उनके लिए कोई खाली स्पॉट नजर नहीं आ रहा है.

बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक यहां, सूर्या कड़ी मेहनत कर रहे हैं और लिस्ट ए में अच्छा खेल रहे हैं. लेकिन सवाल यह है कि मौजूदा भारतीय टीम में उन्हें कहां जगह दी जाए. फिलहाल कोई जगह उपलब्ध नहीं है. जब हम यशस्वी जायसवाल को ही व्हाइट-बॉल टीम में फिट नहीं कर पा रहे हैं तो सूर्या कहां आएंगे? मौजूदा हालात में हम उन्हें टीम के लिए नहीं देख रहे हैं.

फॉर्म में लौटे सूर्या
टीम इंडिया से बाहर होने के बावजूद सूर्यकुमार यादव का बल्ला घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में जमकर बोल रहा है. मुंबई की ओर से खेलते हुए उन्होंने धमाकेदार पारियां खेलकर अपनी लय साफ दिखा दी है.

हैदराबाद के खिलाफ 14 नवंबर को उन्होंने महज 21 गेंदों में नाबाद 60 रन ठोक दिए. इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे और उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. वहीं गुजरात के खिलाफ सूर्या ने 29 गेंदों में 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के जड़े और मुंबई को 199 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कराया.

गोवा के खिलाफ तीसरे राउंड में भी उन्होंने 12 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से तेज 25 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान दिया. एक तरफ घरेलू क्रिकेट में सूर्या के छक्कों की बरसात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई के रुख ने फैन्स को हैरान कर दिया है. अब देखना होगा कि आगे आने वाले मैचों और प्रदर्शन के बाद सेलेक्टर्स अपने फैसले पर दोबारा विचार करते हैं या नहीं.