शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर अभी-अभी अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र अभी-अभी उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत अभी-अभी उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण अभी-अभी लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक 15 मिनट पहले विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण 15 मिनट पहले पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 1 घंटे पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा 1 घंटे पहले भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले 1 घंटे पहले दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त 1 घंटे पहले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 1 घंटे पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 2 घंटे पहले जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति 2 घंटे पहले ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे 2 घंटे पहले अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त 2 घंटे पहले IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक 2 घंटे पहले IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला 3 घंटे पहले बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी 3 घंटे पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला 3 घंटे पहले Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला
Chhattisgarh

विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक कॉलेज में अंतर्विभागीय समन्वय समिति ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम बाल विवाह, सामाजिक कुरीतियों और मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने की दी गई समझाइश, नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ रायगढ़, 21...

विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

इम्पेक्ट न्यूज। रायगढ़। किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक कॉलेज में अंतर्विभागीय समन्वय समिति ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

बाल विवाह, सामाजिक कुरीतियों और मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने की दी गई समझाइश, नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ

रायगढ़, 21 नवम्बर 2026

शासकीय किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक कॉलेज, रायगढ़ में जिला अंतर्विभागीय समन्वय समिति द्वारा शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों की जानकारी देते हुए जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग से एएसआई श्रीमती सरस्वती महापात्रे एवं श्रीमती प्रमिला दास ने विद्यार्थियों को विभिन्न अपराधों से दूर रहने तथा सतर्कता बरतने की समझाइश दी। उन्होंने महिलाओं के साथ होने वाले धोखाधड़ी एवं अन्य अपराधों की जानकारी देते हुए ऐसे मामलों से बचने के लिए सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति सजग रहने का आग्रह किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती चैताली राय एवं श्रीमती सुनीता खरे ने महिला उत्पीड़न से जुड़े विषयों पर प्रकाश डालते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने विद्यार्थियों को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समानता के प्रति संवेदनशील रहने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा विभाग से अभय पांडे ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को रोकने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने विद्यार्थियों से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और इस कुप्रथा को समाप्त करने में सहयोग देने का आग्रह किया। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. जावेद एवं डॉ. सुमित कुमार ने तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों और बीमारियों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

स.क्र./143/चंद्राकर