शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक 1 मिनट पहले विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण 1 मिनट पहले पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 1 घंटे पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा 1 घंटे पहले भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले 1 घंटे पहले दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त 1 घंटे पहले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 1 घंटे पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 1 घंटे पहले जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति 1 घंटे पहले ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे 2 घंटे पहले अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त 2 घंटे पहले IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक 2 घंटे पहले IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला 3 घंटे पहले बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी 3 घंटे पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला 3 घंटे पहले Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा 3 घंटे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो 3 घंटे पहले सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… 4 घंटे पहले मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम 5 घंटे पहले महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम
Chhattisgarh

पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण

आईआईएम, आईआईआईटी, एचएनएलयू, एम्स और नालंदा परिसर का किया अवलोकन लगभग 100 विद्यार्थियों ने जाना उच्च शिक्षा, प्रवेश प्रक्रिया और करियर के अवसरों के बारे में रायगढ़, 21 नवम्बर 2026 विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा के...

पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण

इम्पेक्ट न्यूज। रायगढ़। आईआईएम, आईआईआईटी, एचएनएलयू, एम्स और नालंदा परिसर का किया अवलोकन

लगभग 100 विद्यार्थियों ने जाना उच्च शिक्षा, प्रवेश प्रक्रिया और करियर के अवसरों के बारे में

रायगढ़, 21 नवम्बर 2026

विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करने, उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसरों से परिचित कराने तथा भविष्य में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के उद्देश्य से विकासखण्ड पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों एवं जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लगभग 100 प्रतिभावान विद्यार्थी शामिल हुए।

विद्यार्थियों को प्रदेश के प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराते हुए वहां की शैक्षणिक व्यवस्था, अध्ययन सुविधाओं और करियर की संभावनाओं की जानकारी दी गई। शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) तथा रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और नालंदा परिसर का भ्रमण किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, अध्ययन पद्धति, आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिष्ठित संस्थानों का प्रत्यक्ष अवलोकन विद्यार्थियों के लिए विशेष अनुभव रहा। उन्होंने संस्थानों की शैक्षणिक सुविधाओं, पुस्तकालयों, तकनीकी संसाधनों और अध्ययन वातावरण को करीब से देखा।

जिन संस्थानों के बारे में विद्यार्थी अब तक पुस्तकों और इंटरनेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते थे, उन्हें सामने देखकर उनके मन में उच्च शिक्षा के प्रति नई उत्सुकता और आत्मविश्वास का संचार हुआ। इस भ्रमण ने विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर दिया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के माध्यम से वे भी देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

अधिकारियों एवं शिक्षकों का रहा मार्गदर्शन शैक्षिक भ्रमण में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रुद्र प्रताप एक्का, व्याख्याता भागीरथी प्रधान, सीएसी अनिल पंडा, पीटीआई सुमन पात्रे एवं अक्षय सतपथी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। इनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में विद्यार्थियों ने विभिन्न संस्थानों का भ्रमण किया।

पुसौर विकासखण्ड के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए यह भ्रमण ज्ञान, अनुभव और प्रेरणा का महत्वपूर्ण अवसर बना।

स.क्र./142/सुजीत सिंह