गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 10 मिनट पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 24 मिनट पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 24 मिनट पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 24 मिनट पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 24 मिनट पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 25 मिनट पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 25 मिनट पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 40 मिनट पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 42 मिनट पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 55 मिनट पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 1 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 1 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 1 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 1 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 1 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 1 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला
खेल

सुम‍ित नागल ने ऑस्ट्रेल‍ियन ओपन में रचा इत‍िहास, ऐसा 35 साल में पहली बार हुआ

 मेलबर्न

भारत के स्टार टेनिस ख‍िलाड़ी सुम‍ित नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही दौर में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने टूर्नामेंट में 31वीं सीड अलेक्जेंडर बुब्लिक (Alexander Bublik) को हरा दिया. नागल शुरुआत से दो सेटों में आगे चल रहे थे, लेकिन तीसरे दौर में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और बुब्ल‍िक को मात दी. सुम‍ित नागल ने यह मैच 6-4, 6-2, 7-6(5) से जीता.

35 साल में यह पहली बार है कि किसी भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी ने स‍िंंगल्स ग्रैंड स्लैम में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया है. सुम‍ित नागल की एटीपी रैंकिंग 137 है.

इसके साथ ही सुम‍ित नागल ने 1989 के बाद पहली बार ऐसे भारतीय ख‍िलाड़ी बन गए हैं, ज‍िन्होंने सिंगल्स ड्रॉ में किसी सीडेड ख‍िलाड़ी को हराया हो. इससे पहले रमेश कृष्णन ने ऐसा किया था.  

सुमित नागल ने बुब्लिक को सीधे सेटों में हराकर अपने करियर में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया.  क्वालीफायर के जरिए मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले 26 साल के नागल ने वर्ल्ड नंबर 27 बुब्लिक को दो घंटे 38 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में मात दी.

नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहली बार प्रवेश किया,  2021 में वह शुरुआती दौर में लिथुआनिया के रिकार्डस बेरांकिस से 2-6, 5-7, 3-6 से हार गए थे.

नागल की मैच जीतने के बाद प्रत‍िक्रिया देखने लायक थी, वह बेहद खुश नजर आए. नागल की यह जीत एक तरह से ऐत‍िहास‍िक कही जाएगी, क्योंकि एक लंबे अर्से के बाद किसी भारतीय ख‍िलाड़ी ने ऐसा किया है.

नागल ने शानदार शुरुआत की और मैच के पहले गेम में बुब्लिक की सर्विस तोड़ दी, लेकिन इसके बाद वह अपनी सर्विस बरकरार रखने में भी असफल रहे और स्कोर 1-1 हो गया.

इसके बाद भारतीय ने पहले सेट में दो बार अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़कर 42 मिनट में 6-4 से जीत हासिल की. दूसरे सेट में नागल ने और भी बेहतर खेल दिखाया और अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस दो बार तोड़ी, जबकि अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए 43 मिनट में 6-2 से जीत हासिल की.

तीसरे सेट में, दोनों खिलाड़ियों ने सातवें गेम तक अपनी सर्विस बरकरार रखी, जब नागल ने अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़कर 4-3 की बढ़त बना ली. इसके बाद वह 5-3 से आगे हो गये. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने मैच के लिए 5-4 से सर्विस की, लेकिन पकड़ बनाने में असफल रहे. इसके बाद तीसरा सेट टाई-ब्रेकर तक गया जिसे नागल ने अंततः 7-5 से जीत लिया.