बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 2 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 2 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 3 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 3 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 3 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 3 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 3 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 3 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 3 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 3 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 4 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 4 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 4 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 4 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 4 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 5 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 5 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 5 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 5 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 6 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

सजने लगा है श्याम बाबा का दरबार, 19 से तीन दिन फाल्गुन श्याम महोत्सव

रायपुर

फाल्गुन का महीना आया तो याद आ जाता है श्याम महोत्सव का और भक्तों का उत्साह हिलोरे लेने लगता है कि कैसे अपने आप को श्याम बाबा के लिए तन मन धन से समर्पित कर दें, हालांकि उन्हे क्या चाहिए वे तो हारे का सहारा हैं सबके प्रति समान आर्शिवाद बरसाते है। इस बार भी श्याम परिवार मित्र मंडल ने भव्य तैयारी शुरू कर दी है, फाल्गुन श्याम महोत्सव समता कालोनी स्थित श्री श्याम खाटू मंदिर में 19 से 21 मार्च तक तीन दिन विभिन्न प्रसंगों के साथ मनाया जायेगा। जीवंत झांकियों, मंदिर की सजावट,भजनो की प्रस्तुति से मुख्य श्याम खाटू मंदिर (सीकर) के तर्ज पर फाल्गुन महोत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। 19 मार्च को रानी सती मंदिर से मनोकामना निशान यात्रा निकलेगी इसके लिए 17 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। 20 मार्च को भजन संध्या होगी जबकि 21 को 201 परिवारों के द्वारा श्याम बाबा को चूरमे के सवामणी प्रसाद का भोग लगाया जाएगा।

फाल्गुन श्याम महोत्सव की तैयारी को लेकर जानकारी देते हुए मंडल प्रभारी श्री विनय बजाज ने बताया कि साल दर साल महोत्सव की भव्यता बढ़ती जा रही है और भक्तों का कारवां भी जुड़ते जा रहा है। वैसे श्याम बाबा का फाल्गुन महोत्सव पूरे देश भर में मनाया जाता है लेकिन सीकर, राजस्थान के मुख्य मंदिर में मनाए जाने वाले 11 दिवसीय फाग उत्सव मेले की तर्ज पर समता कॉलोनी स्थित श्रीखाटूश्याम मंदिर में श्याम परिवार मित्र मंडल द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है

तीन दिनी कार्यक्रम की व्यवस्था में मंडल के 200 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य पूरी तन्मयता से लगे हैं ताकि महोत्सव को यादगार बना सके। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पार्किंग से लेकर मंदिर में प्रवेश और निशान चढ़ाने की व्यवस्था को इस प्रकार रखा गया है कि किसी को भी परेशानी नहीं होगी। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 19 मार्च को राणी सती मंदिर में सुबह 11 बजे निशान पूजा, शाम 4 बजे निशान यात्रा निकाली जाएगी इसके लिए अब तक 1100 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। 17 मार्च तक मंदिर कार्यालय में रजिस्ट्रेशन होगा। राजा तालाब स्थित रानी सती दादी मंदिर से शाम 4 बजे निशान यात्रा निकाली जाएगी। निशान यात्रा में खाटूश्याम के हर प्रसंगों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा। दो वाहनों पर बाबा श्याम का दरबार और श्रीराम दरबार की झांकी रहेगी। यात्रा केनाल रोड से जेल रोड, तेलघानी नाका, अग्रसेन चौक होते हुए श्रीखाटूश्याम मंदिर पहुंचेगी। तेलघानी नाका और अग्रसेन चौक पर निशान यात्रा का स्वागत होगा। इसके मंदिर परिसर में पहुंचने पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके पहले सुबह 11 बजे ज्योत जलाकर निशान की पूजा होगी। मंदिर परिसर में कीर्तन के बाद लोगों को चंदन का तिलक लगाकर यात्रा शुरू होगी।

 श्री श्याम संकीर्तन होगा मुख्य आकर्षण
श्याम बाबा की भक्ति में श्रद्धालुओं को डुबोने के लिए संकीर्तन सम्राट कोलकाता के राजू मेहरा और सौरभ शर्मा विशेष तौर पर पधार रहे हैं 20 व 21 मार्च की शाम भक्ति संगीत की बयार देर रात तक बहेगी।

कार्यक्रमों की रूपरेखा
19 मार्च को राणी सती मंदिर में सुबह 11 बजे निशान पूजा, 4 बजे निशान यात्रा, संध्या भजन, 20 मार्च- सुबह श्रद्धालुओं द्वारा निशान अर्पण, श्रृंगार दर्शन, छप्पन भोग, संध्या भजन 21 मार्च- जात धोक पूजा, अखंड ज्योति पाठ, सवामणी का भोग, श्याम रसोई, भजन संध्या।