बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 3 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 3 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 3 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 3 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 3 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 3 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 3 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 4 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 4 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 4 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 4 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 5 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 5 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 5 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 5 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 5 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 5 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 6 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 6 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 6 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

टिकट छिन जाने के डर से बैज खीझ रहे हैं : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

रायपुर

महतारी वंदन योजना में घोटाले का आरोप लगाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दरअसल प्रत्याशी के तौर पर अपनी दावेदारी छिन जाने के डर से उपजी खीझ का प्रदर्शन कर रहे हैं। । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि तीन माह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जिस तेज गति से मोदी की गारंटी पूरी कर रही है, वह अपने आपमें मिसाल है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज को यह हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि जनता के हित के पैसों पर डाका डालकर घपले-घोटाले करने वाली कांग्रेस की पिछली सरकार को जनता ने उसकी सही जगह दिखा दी है।

देव ने कहा कि महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने तथ्यों से परे जाकर जो मिथ्या प्रलाप किया है, उस झाँसे में प्रदेश की मातृ-शक्ति और जनता जनार्दन कतई नहीं आने वाली है क्योंकि प्रदेश की जनता को भाजपा के भ्रष्टाचारमुक्त शासन-प्रशासन और मोदी की गारंटी पर अटूट विश्वास है, और यही विश्वास प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित कर चुकी है। श्री देव ने मिसाल देते हुए कहा कि जिस प्रकार पीलिया के मरीज को हर चीज पीली ही नजर आती है, ठीक उसी प्रकार भ्रष्टाचार और हर सरकारी योजना में घपला-घोटाला करने वाली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बैज को भाजपा की योजना में घोटाला ही नजर आ रहा है। बैज को तुरंत अपनी इस बीमारी का इलाज कराने पर ध्यान देना चाहिए। तथ्यहीन आरोप लगाकर अपनी और कांग्रेस की राजनीतिक सेहत से खिलवाड़ करना बैज को शोभा नहीं देता।

उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस में टिकट को लेकर जैसा घमासान मचा हुआ है, उससे अपनी दावेदारी छिन जाने की खीझ में ऊलजलूल बयान देकर अपने शीर्ष नेतृत्व की नजर में बने रहने की फिजूल कवायद बैज कर रहे हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा प्रवेश का जैसा सिलसिला प्रदेश में चल रहा है, उससे भी बदहवास कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष खुद को असहाय पा रहे हैं। अपना घर जिनसे सम्हल नहीं रहा है, वह भाजपा की नीति और नीयत पर सवाल उठाने का हास्यास्पद उपक्रम कर रहे हैं। श्री देव ने कहा कि भाजपा ने काफी पहले ही प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित कर एक बार फिर अंतर्कलह, हताशा और पराजित मनोबल से जूझती कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती पेश की है। बैज भी मिथ्या प्रलाप करने के बजाय हताशा और पराजित मनोबल के साथ छत्तीसगढ़ में अपनी आखिरी साँसें गिनती कांग्रेस की चिंता करें।