बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 2 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 2 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 2 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 3 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 3 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 3 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 3 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 3 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 3 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 3 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 4 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 4 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 4 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 4 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 4 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 4 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 5 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 5 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 5 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 6 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभा में भाजपा के विधायक काबिज, कांग्रेस के लिए चुनौती

भिलाई
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की सात विधानसभा में भाजपा के विधायक काबिज है। वहीं, केवल पाटन और भिलाई नगर में कांग्रेस ने चुनाव जीता था। पाटन से कांग्रेस 19 हजार से अधिक मतों और भिलाई नगर से 1,200 से अधिक मतों के अंतर से जीती थी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए विस चुनाव में मिले वोटों के अंतर को पाटना किसी चुनौती से कम नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में दुर्ग जिले की छह विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा और दो पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, बेमेतरा जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी ही चुनाव जीतने में सफल रहे। दुर्ग लोकसभा में प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहा है। वर्तमान में सात विधानसभा सीटों दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ पर भाजपा का कब्जा है।
 

वहीं पाटन और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस संसदीय क्षेत्र की सात विधानसभा सीटों पर भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। दुर्ग शहर और वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी 40 हजार से अधिक मतों के अंतर से विजयी हुए थे। भाजपा की जीत वाली दुर्ग ग्रामीण, अहिवारा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी वोटों का अंतर काफी अधिक रहा है।

दोनों सीटों पर बढ़त बनाने उतरेगी कांग्रेस
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाटन और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में ही कांग्रेस को जीत मिली थी। इसमें पाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को 19723 मतों के अंतर से जीत मिली थी। वहीं भिलाई नगर विस क्षेत्र में सबसे कम 1264 मतों के अंतर से ही कांग्रेस जीती है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इन सीटों पर अपने जीत को बरकरार रखने के साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

कांग्रेस मजबूत होने के बाद भी भाजपा को मिली थी जीत
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुआ था। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा की नौ विधानसभा सीटों में से आठ में कांग्रेस का कब्जा था, जिसमें पाटन, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ शामिल रहा। एकमात्र वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में ही भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली थी। मजबूत स्थिति में होने के बाद भी विस चुनाव के कुछ महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस को करीब पौने चार लाख मतों के अंतर से पराजय मिली थी। कांग्रेस के मजबूत होने के बाद भी भाजपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इस संसदीय सीट से बड़ी जीत हासिल की थी।