रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 5 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 5 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 5 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 5 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 6 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 6 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 6 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 6 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 6 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 6 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 6 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 7 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 7 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 7 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 8 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 8 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 9 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 9 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 10 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 10 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
खेल

पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय दल को झटका, मैरीकॉम ने छोड़ा शेफ डी मिशन का पद

नई दिल्ली

 पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले भारतीय दल को बड़ा झटका लगा है. छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम इस ओलंपिक के लिए भारत के अभियान प्रमुख (शेफ डी मिशन) के पद से हट गई हैं. मैरीकॉम ने निजी कारणों से पद छोड़ा है.

मैरीकॉम ने कहा कि उनके पास अब कोई विकल्प नहीं है. शेफ डी मिशन किसी भी ओलंपिक में देश के दल का सबसे अहम प्रशासनिक सदस्य होता है. खिलाड़ियों से जुड़ी सभी सुविधाओं के इंतजाम की जिम्मेदारी उसी पर रहती है. किसी तरह की विवाद होने की स्थिति में भी खिलाड़ियों की तरफ से वह पक्ष रखता है.

मैरीकॉम ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा को पत्र लिखकर इस जिम्मेदारी से मुक्त करने के लिए कहा. मैरीकॉम ने पीटी उषा को लिखे पत्र में कहा, 'देश की किसी भी रूप में सेवा करना गर्व की बात है. मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार थी. लेकिन मुझे खेद है कि मैं यह जिम्मेदारी नहीं उठा सकूंगी. मैं निजी कारणों से पीछे हट रही हूं.'

पिछले महीने मैरीकॉम की हुई थी नियुक्ति

41 साल की मैरीकॉम ने कहा, 'इस तरह से पीछे हटने से शर्मिंदा हूं क्योंकि मैं ऐसा करती नहीं हूं, लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं है. मैं ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे अपने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए हमेशा रहूंगी.' आईओए ने 21 मार्च को उनकी नियुक्ति का ऐलान किया था. लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेत मैरीकॉम 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेलों में भारतीय दल की अभियान प्रमुख होतीं.

पीटी उषा ने एक बयान में कहा, 'हमें दुख है कि ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज और आईओए एथलीट आयोग की प्रमुख मैरीकॉम निजी कारणों से पद से हट गई हैं. हम उनके फैसले और निजता का सम्मान करते हैं. उनके विकल्प के बारे में घोषणा जल्दी ही की जाएगी.'

पीटी उषा ने कहा, 'मैं उनके अनुरोध को समझती हूं और उनके फैसले का सम्मान करती हूं. मैंने उनसे कहा है कि आईओए और मेरा सहयोग हमेशा उनके साथ है. मैं सभी से उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती हूं.'

मैरीकॉम ने बनाए कई रिकॉर्ड्स

मैरीकॉम बॉक्स‍िंग इतिहास में छह बार वर्ल्ड चैम्प‍ियन बनने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं. उन्होंने लंदन 2012 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल हास‍िल किया था. वो पांच बार की एशियन चैम्प‍ियन रही हैं. 2014 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला मुक्केबाज थीं. वहीं 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज हैं.

2012 ओलंपिक मेडल जीतने के बाद मैरीकॉम ने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद वो एक बार फिर ब्रेक पर चली गईं. इसके बाद उन्होंने अपनी वापसी की, पर दिल्ली में आयोजित 2018 वर्ल्ड चैंपियनशिप में यूक्रेन की हन्ना ओखोटा पर 5-0 से जीत दर्ज की. एक साल बाद, उसने अपना आठवां वर्ल्ड मेडल पदक जीता, जो किसी भी पुरुष या महिला मुक्केबाज द्वारा सबसे अधिक था.

मैरीकॉम ने एक इवेंट में कहा था, 'मैंने अपने जीवन में सब कुछ हासिल कर लिया है. मुझ में अब भी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने की भूख है, लेकिन इंटरनेशनल मुक्केबाजी संघ के नियम ऐसा करने की इजाजत नहीं देते हैं. पुरुष और महिला मुक्केबाजों को केवल 40 की उम्र तक मुक्केबाजी करने की अनुमति होती है, इसलिए मैं अब किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकती.