बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 51 मिनट पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 52 मिनट पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 53 मिनट पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 54 मिनट पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 1 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 1 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 1 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 1 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 2 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 13 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 13 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 14 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 14 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 14 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 14 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 14 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 14 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 14 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 14 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला
छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ…..

सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर के ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ

इस अवसर पर पूरे जिले में सात लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत सवा लाख दीप, जगदलपुर शहर में ढाई लाख से अधिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े चार लाख दीपों से बस्तर रोशन हुआ।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ

मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर की जनता ने इन दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता और आशीर्वाद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर को नक्सलवाद की चुनौती से बाहर निकालकर शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में सुरक्षा बलों के शौर्य के साथ जनता का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ

*बारूद की गंध से महुआ की महक तक पहुंचा बस्तर*

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने बस्तर भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले पचास वर्षों से जिस बारूद की गंध में बस्तर जकड़ा हुआ था, वहां अब महुआ की महक और पारंपरिक मेलों-मड़इयों की रौनक लौट रही है। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण अधिक बेखौफ होकर अपने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और पारंपरिक आयोजनों में शामिल हो पा रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और जनसहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में लगातार सफलता मिली है। उन्होंने झीरम के शहीदों को न्याय दिलाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया तथा कहा कि पुराने मामलों की जानकारी संकलित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

*पॉलिटिक्स विद परफॉर्मेंस’ का दिया संदेश*

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने वर्ष 2014 के बाद देश में हुए नीतिगत बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ‘पॉलिटिक्स विद परफॉर्मेंस’ के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में एमबीबीएस की सीटें 51 हजार से बढ़कर एक लाख 29 हजार से अधिक हुई हैं। उन्होंने दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज शुरू होने तथा एम्स की संख्या सात से बढ़कर 22 होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने धारा 370 के प्रावधानों में बदलाव, सर्जिकल एवं एयर स्ट्राइक और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए इन्हें केंद्र सरकार की नीतिगत दिशा और निर्णय क्षमता से जोड़कर प्रस्तुत किया।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ

*दीपों की रोशनी में बस्तर के विकास का संकल्प*

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में महापौर श्री संजय पांडे और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने भी बस्तर में शांति, विकास और रोजगार के नए अवसरों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभाग आयुक्त श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।