सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 20 मिनट पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 40 मिनट पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 42 मिनट पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 50 मिनट पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 1 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 1 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 1 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 1 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 1 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 1 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 2 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 2 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 2 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 2 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 4 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 4 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 4 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 4 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 4 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी
खेल

फ्रेंच ओपन में 2022 की सफलता दोहराने उतरेंगे सात्विक और चिराग

पेरिस
पिछली तीन प्रतियोगिताओं में उपविजेता रही सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में 2022 की अपनी सफलता को दोहराने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे। सात्विक और चिराग की विश्व में नंबर एक जोड़ी नवंबर में चीन मास्टर्स सुपर 750, जनवरी में मलेशिया ओपन सुपर 1000 और इंडिया ओपन सुपर 750 में फाइनल की बाधा पार करने में नाकाम रही थी। फ्रेंच ओपन में यह भारतीय जोड़ी हालांकि खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। भारत के चोटी के खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता से पोर्ट डे ला चैपल में एडिडास एरेना को समझने का मौका भी मिलेगा जहां पेरिस ओलंपिक के दौरान बैडमिंटन के मैच खेले जाएंगे।

सात्विक और चिराग ने 2022 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। वह मलेशिया के ओंग यू सिन और टीओ ई यी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधु के लिए भी यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने चार महीने तक बाहर रहने के बाद मलेशिया में खेली गई एशियाई चैंपियनशिप में वापसी की थी। दुनिया की 11वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी अपने अभियान की शुरुआत कनाडा की मिशेल ली के खिलाफ करेगी। प्रतियोगिता में आगे बढ़ने पर उनका सामना तीन बार की पूर्व विश्व चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन से हो सकता है।

पुरुष एकल में विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय ने इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और वह यहां उससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। उनका पहला मुकाबला चीन के लू गुआंग ज़ू से होगा। पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल लक्ष्य सेन पिछले कुछ समय से अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उनको पहले दौर में ही जापान के कांता सुनेयामा की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को भी अपने शुरुआती मैच में चीनी ताइपे के चाउ टीएन चेन से कड़ी चुनौती मिल सकती है, जबकि युवा प्रियांशु राजावत पहले दौर में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन का सामना करेंगे। महिला युगल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद तथा तनीषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ियां पहले दौर में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी।