राजस्थान ने चीन से आए रैपिड टेस्ट किट का इस्तेमाल किया बंद, केवल 5 पर्सेंट नतीजे ही मिल रहे थे ठीक

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

जांच परिणाम सही नहीं पाए जाने के कारण राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए त्वरित जांच किट का इस्तेमाल मंगलवार को रोक दिया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि इन किट से परीक्षणों के परिणाम के बारे में एक रिपोर्प भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को भेजी गई है। मंत्री के अनुसार इस किट से केवल 5 प्रतिशत सही या वैध परिणाम मिले हैं।

मंत्री ने कहा, ”पहले ही संक्रमित पाए गए 168 मामलों में इस किट से परीक्षण किया गया, लेकिन इसका परिणाम केवल 5.4 प्रतिशत ही सही आ रहा है और जब परिणाम सही नहीं हैं तो इससे परीक्षण करने का क्या फायदा है।’ शर्मा ने कहा कि जब पहले से ही संक्रमित पाए गए मामलों में ही किट का प्रयोग असफल हो गया तो इससे प्रयोग का कोई फायदा नहीं।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!