रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद 49 मिनट पहले बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा 51 मिनट पहले छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं 55 मिनट पहले राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत 57 मिनट पहले ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती 1 घंटे पहले मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 1 घंटे पहले बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया 1 घंटे पहले भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार 1 घंटे पहले राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 1 घंटे पहले तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित 1 घंटे पहले पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार 2 घंटे पहले ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? 2 घंटे पहले ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 2 घंटे पहले नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर 2 घंटे पहले चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 10 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 10 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 11 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 11 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 11 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 11 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज
राष्ट्रीय

पुणे पुलिस ने चार दिन में चार हजार करोड़ की ड्रग की जब्त, तीन गिरफ्तार, फडणवीस ने की तारीफ

मुंबई
पुणे पुलिस ने पिछले चार दिन में तकरीबन चार हजार करोड़ रुपये की एमडी ड्रग बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तस्करी कारोबार से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की

महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को बताया कि पुणे पुलिस ने ड्रग मामले की एक छोटी कार्रवाई की छानबीन करते हुए इतना बड़ा ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस इस मामले में अभी और छानबीन कर रही है। निश्चिततौर पर पुणे पुलिस का काम काबिले तारीफ है। फडणवीस ने पुणे पुलिस को इस छानबीन के लिए बधाई दी है।

जानकारी के अनुसार पुणे पुलिस ने 18 फरवरी को एक जानकारी के आधार पर पुणे पेठ इलाके में छापेमारी कर दो किलो एमडी जब्त किया था। इसकी जांच के बाद पुलिस ने 19 फरवरी को विश्रांतवाड़ी के एक गोदाम से एक सौ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 55 किलोग्राम एमडी जब्त की। फिर पुलिस ने 20 फरवरी को कुरकुंभा एमआईडीसी की एक फैक्ट्री से 1100 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग जब्त किया। इन छापों के दौरान पुलिस ने ड्रग तस्करी में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों की पहचान हैदर शेख, वैभव माने और अजय करोसिया के रूप में की गई। इन सभी से गहन पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर पुणे पुलिस ने दिल्ली में 20 फरवरी को छापामारी करते हुए आठ साै करोड़ रुपये कीमत की चार सौ किलो एमडी जब्त किया। इसी कड़ी में 21 फरवरी को फिर एक अन्य ऑपरेशन में पुणे पुलिस ने दिल्ली में दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 600 किलोग्राम एमडी जब्त की है।

पुलिस की छानबीन में पता चला है कि ड्रग नमक के पैकेटों में छिपाकर पुणे से मुंबई, दिल्ली तक सप्लाई की जाती थी। इसे देखते हुए पुलिस की टीम इन शहरों में भी छापामार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अभी दो अन्य लोगों को सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि अब तक जब्त किए गए एमडी में यह सबसे बेहतरीन क्वालिटी का एमडी है। बताया गया है कि कुरकुंभ में निर्मित ड्रग को मुंबई, मीरा भयंदर, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और नेपाल के रास्ते विदेश भेजा जा रहा था। इस जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच की टीमें अलग-अलग राज्यों में रवाना कर दी गई हैं। इस मामले में बहुत जल्द और भी ड्रग तस्करों के गिरफ्तार होने की संभावना जताई जा रही है।