रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 3 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 4 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 4 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 4 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 5 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 5 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 5 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 5 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 5 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 5 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 5 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 5 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 6 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 6 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 7 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 8 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 8 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 8 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 9 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
छत्तीसगढ़

19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनांदगांव जिले में बड़ी चुनावी सभा ले सकते हैं

राजनांदगांव
कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उम्मीदवारी से हाई प्रोफाइल बनी इस सीट पर भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ने की योजना के साथ काम कर रही है। 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनांदगांव जिले में बड़ी चुनावी सभा ले सकते हैं। प्रारंभिक सूचना के बाद भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। शासन-प्रशासन स्तर पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इधर छह अप्रैल को कवर्धा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा के साथ लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों के दौरों की शुरुआत होने जा रही है। नामांकन की प्रक्रिया के ठीक दो बाद लोकसभा चुनाव में प्रचार का रंग गहराने वाला है। छह अप्रैल को कवर्धा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा है। इसके बाद लगातार स्टार प्रचारकों का दौरा होने जा रहा है।
 
भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन, अजय जामवाल व अन्य शीर्ष नेता का भी अगले सप्ताह से दौरा होने जा रहा है। हालांकि अभी भाजपा व कांग्रेस की तरफ से शीर्ष नेताओं का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि 10 अप्रैल के बाद लगातार बड़ी सभाएं होंगी। इसी तरह की तैयारी कांग्रेस भी कर रही है। अभी प्रचार का जिम्मा स्वयं प्रत्याशी भूपेश बघेल ने संभाल रखा है।

भूपेश के लिए आएंगे राहुल या प्रियंका
 चुनावी समर में कांग्रेस के भी कई दिग्गज कूदने वाले हैं। भूपेश बघेल के लिए कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी या महासचिव प्रियंका वाड्रा में से किसी एक का दौरा संभावित बताया जा रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट भी बड़ी सभा करेंगे। इसके अलावा भूपेश सरकार में मंत्री रहे प्रदेश कई नेता भी चुनावी रैली करने आएंगे। राष्ट्रीय सचिव डा. चंदन यादव पांच अप्रैल को सभी विंगों की बैठक लेने केंद्रीय कार्यालय पहुंचने वाले हैं। स्टार प्रचारकों में स्वयं बघेल भी शामिल हैं। वे नामांकन के पहले से ही क्षेत्र में लगातार दौरा कर रहे हैं। भाजपा चुनाव संचालक मधुसूदन यादव ने कहा, कवर्धा में छह अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह की सभा है। इसके बाद 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनांदगांव जिले में बड़ी सभा लगभग तय हो चुकी है। एक-दो दिन में विस्तृत कार्यक्रम तय हो जाएगा। उसके बाद अन्य स्टार प्रचारकों का भी दौरा बनेगा। वार रूम प्रभारी जितेंद्र मुदलियार ने कहा, चुनाव प्रचार के लिए अगले सप्ताह राहुल गांधी या प्रियंका वाड्रा का कार्यक्रम बन सकता है। इसके लिए हाईकमान योजना बना रहा है। सचिन पायलट के अलावा राष्ट्रीय कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी सभा व रैली करेंगे। प्रत्याशी भूपेश बघेल लगातार सभा व रैली कर ही रहे हैं।