बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव 31 मिनट पहले छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर 35 मिनट पहले धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर दाऊद इब्राहिम के गढ़ में BMC का बड़ा एक्शन, मुसाफिरखाने पर चलेगा बुलडोजर 56 मिनट पहले दाऊद इब्राहिम के गढ़ में BMC का बड़ा एक्शन, मुसाफिरखाने पर चलेगा बुलडोजर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- देश के 40% प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार 1 घंटे पहले नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- देश के 40% प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक 1 घंटे पहले सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री 1 घंटे पहले SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर 2 घंटे पहले भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल 2 घंटे पहले युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया 3 घंटे पहले लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना 3 घंटे पहले वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा 3 घंटे पहले पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 3 घंटे पहले Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये 3 घंटे पहले जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट 4 घंटे पहले चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 4 घंटे पहले विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा 5 घंटे पहले 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? 5 घंटे पहले डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार 5 घंटे पहले MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 16 घंटे पहले ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक 16 घंटे पहले 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक
छत्तीसगढ़

प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री साय

प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 5 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी सहित समस्त कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब का इतिहास अत्यंत समृद्ध रहा है। यह देश के पुराने एवं प्रतिष्ठित प्रेस क्लबों में से एक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी प्रेस क्लब की गरिमा और प्रतिष्ठा को और ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी हैं। पत्रकार समाज के प्रति सजग रहते हुए साहस के साथ गरीबों, वंचितों और आमजन की आवाज को बुलंद करते हैं। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्र की डबल इंजन सरकार ने सुदृढ़ रणनीति के साथ नक्सलवाद के विरुद्ध लगातार निर्णायक सफलता हासिल की है। बीते दो वर्षों में हमारे सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और पराक्रम के कारण नक्सलवाद आज समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूर्णतः खात्मा किया जाएगा, जो निश्चित रूप से शीघ्र साकार होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार पत्रकार कठिन एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं। हमारी बहन-बेटियाँ भी पत्रकारिता के क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी और साहस के साथ अपनी भूमिका निभा रही हैं, जो समाज के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सदैव चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता और अधिकारों की पक्षधर रही है। गत वर्ष के बजट में पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। पत्रकारों के विभिन्न समूहों को अध्ययन एवं भ्रमण के लिए देश के अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया, जिसमें महिला पत्रकार भी शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा लौटकर साझा किए गए अनुभव अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने फेक न्यूज़ के बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक गंभीर विषय है, जिस पर विचार और समाधान की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस दिशा में पत्रकार समुदाय द्वारा सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकारों के साथ राज्य सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष द्वारा रखी गई मांगों पर सरकार सकारात्मक रूप से विचार करेगी।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज के अभिन्न अंग हैं। पत्रकारों द्वारा उठाए गए विषय सदैव समाजहित से जुड़े होते हैं और उनसे शासन-प्रशासन को समाज की वास्तविक जरूरतों को समझने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार हर विषय पर पत्रकारों के साथ है और रायपुर प्रेस क्लब के सुदृढ़ विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने भी सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री हिमांशु द्विवेदी एवं प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान श्री बसंत वीर उपाध्याय की पुस्तक “आईएएस की तैयारी और श्रीरामचरितमानस” का विमोचन भी किया गया।

इस मौके पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री कृष्णा दास सहित श्री प्रशांत शर्मा, श्री मोहित साहू, श्री संदीप पौराणिक, श्री अंशुमान शर्मा तथा रायपुर के अनेक वरिष्ठ पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।