बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका 1 घंटे पहले मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ, शीत सत्र का नोटिफिकेशन भी अटका अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम 1 घंटे पहले अर्जुन कपूर की जिंदगी में फिर प्यार की एंट्री? 10 साल छोटी हसीना साहिबा बाली संग जुड़ा नाम रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान 1 घंटे पहले रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू 1 घंटे पहले जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 1 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी 1 घंटे पहले वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 2 घंटे पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 2 घंटे पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 3 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 3 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 3 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 4 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 4 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 5 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 5 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 5 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 5 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 5 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 5 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 6 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल, योजना की सहायता राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, मां और शिशु दोनों स्वस्थ…..

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल, योजना की सहायता राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, मां और शिशु दोनों स्वस्थ…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि से महिलाओं को गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिल रही है। अम्बिकापुर निवासी श्रीमती अन्नू तिवारी भी योजना से लाभान्वित होकर अपने मातृत्व काल को सुरक्षित और बेहतर तरीके से पूरा कर रही हैं।

अन्नू तिवारी ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने पर उन्हें आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी मिली। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन में उन्होंने आवश्यक प्रपत्र भरकर योजना का लाभ लिया। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें चरणबद्ध रूप से आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सबसे पहले उन्हें एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। इसके बाद दो हजार रुपये की सहायता मिली। प्रसव के बाद शिशु को निर्धारित तीन टीके लगने के पश्चात उन्हें पुनः दो हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस प्रकार योजना के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग उन्होंने गर्भावस्था और प्रसव के बाद अपने खान-पान तथा पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में किया।

पोषण और स्वास्थ्य देखभाल में मिली मदद

अन्नू तिवारी ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होता है। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने खान-पान और स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रखने में मदद की। प्रसव के बाद भी इस राशि से शिशु के पोषण और देखभाल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिली। उन्होंने कहा कि योजना से प्राप्त सहायता उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हुई। आर्थिक सहयोग मिलने से मातृत्व के दौरान जरूरी पोषण और देखभाल पर ध्यान केंद्रित करना आसान हुआ। वर्तमान में वे और उनका शिशु दोनों स्वस्थ हैं।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

अन्नू तिवारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए उपयोगी पहल है। मातृत्व के महत्वपूर्ण दौर में मिलने वाली आर्थिक सहायता से परिवार को अतिरिक्त संबल मिलता है और महिलाओं को अपने स्वास्थ्य तथा बच्चे के पोषण पर बेहतर ध्यान देने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि ने उनके मातृत्व अनुभव को और सुरक्षित बनाने में सहयोग दिया। अन्नू तिवारी ने अन्य पात्र महिलाओं से भी योजना का लाभ लेने और गर्भावस्था के दौरान अपने स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखने की अपील की।