रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 2 मिनट पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 11 मिनट पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 18 मिनट पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 27 मिनट पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 28 मिनट पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 29 मिनट पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 41 मिनट पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 47 मिनट पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 47 मिनट पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव 48 मिनट पहले फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 1 घंटे पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय 1 घंटे पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल 1 घंटे पहले अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 1 घंटे पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 1 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 1 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 1 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 1 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 1 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 1 घंटे पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट?
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में व्यापक बर्फबारी की संभावना

जम्मू-कश्मीर में व्यापक बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग नेघाटी में आज से बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिर्फ एकतरफा यातायात की अनुमति

श्रीनगर
 मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में आज  से बड़े पैमाने पर बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

स्थानीय मौसम विभाग द्वारा जारी एक एडवाइजरी में कहा गया है, ''कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी को देखते हुए, यात्रियों को उसके अनुरूप योजना बनाने और प्रशासन तथा यातायात सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है।

''पहाड़ी और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में आम जनता को सलाह दी जाती है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, बाहर न निकलें।''

विभाग ने किसानों को मार्च के पहले सप्ताह में कृषि कार्य रोकने की सलाह दी है।"

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग में शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 17.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल में 18.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और द्रास में 21.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 6.5 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम और बनिहाल में 1.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिर्फ एकतरफा यातायात की अनुमति

 यात्रियों की सुरक्षा और सड़क की खराब स्थिति के मद्देनजर मंगलवार  को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर केवल एकतरफा यातायात की अनुमति दी गई। इससे पहले सोमवार  को इस हाई-वे को पूरी तरह खोल दिया गया था।

पिछले कुछ दिनों से रामबन जिले में भारी बारिश के कारण राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी यातायात रोक दिए गए थे।

हालांकि, सोमवार  को यातायात पूरी तरह बहाल कर दिया गया था, लेकिन सोमवार को एनएच का एक ही कैरिजवे खोला गया। यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राजमार्ग पर केवल एकतरफा यातायात की अनुमति दी जाएगी। ऐसा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

अधिकारियों ने कहा, “केवल हल्के मोटर वाहनों को आज श्रीनगर से जम्मू तक राजमार्ग पर यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी वाहन को विपरीत दिशा में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

इस बीच, श्रीनगर-लेह राजमार्ग, मुगल रोड, बांदीपोरा-गुरेज़, सिंथन-किश्तवाड़ और कुपवाड़ा-तंगधार सड़कें अभी भी बर्फ से ढकी हुई हैं और यातायात के लिए बंद हैं।