केमिकल प्लांट में गैस रिसाव पर बोले पीएम मोदी- मामले की हो रही कड़ी निगरानी… अब तक 8 मौत… देखें विडियो गैस फैलने के बाद कैसा हो गया माजरा…

न्यूज डेस्क. आंध्र प्रदेश।

आंध्र प्रदेश में एक केमिकल प्लांट से जहरीली गैस के रिसाव 8 लोगों की मौत हो गई है। विशाखापट्टनम के आरएस वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री प्लांट में केमिकल गैस के लीक होने से यह हादसा हुआ। इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है।

उन्होंने लिखा- विशाखापत्तनम की स्थिति के बारे में एमएचए और एनडीएमए के अधिकारियों से बात की। इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मैं विशाखापत्तनम में सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

इस जहरीली गैस से करीब 1000 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। गैस के रिसाव के बाद पूरे इलाके को खाली कराया जा रहा है। हाालंकि, आंध्र प्रदेश के डीजीपी गौतम सवांग ने जहरीली गैस के रिसाव से 6 मौतों की पुष्टि की है, मगर अपुष्ट रिपोर्ट में 8 लोगों के मरने की बात बताई जा रही है।

गैस रिसाव के चलते आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची हुई है। बताया जा रहा है कि कई लोग अस्पताल में भर्ती किए जा रहे हैं। गोपालपट्टनम के एलजी पॉलीमर्स लिमिटेड में सुबह करीब 3 बजे यह हादसा हुआ, जब आसपास की कॉलोनियों के लोग सो रहे थे।

देखें विडियो गैस फैलने के बाद कैसा हो गया माजरा…

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!