गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 57 मिनट पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 57 मिनट पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 57 मिनट पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 1 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 1 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 1 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 1 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 1 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 1 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 1 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 1 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 1 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 1 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 2 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 2 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 2 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 3 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 3 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 3 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने बिल गेट्स के साथ चर्चा में गिनाया भारत में टेक्नोलॉजी का धमाल

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और माइक्रोसॉफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट्स (Bill Gates) के बीच कई बातचीत हुई. इसमें दोनों ने AI, हेल्थ और जलवायु सहित कई मसलों पर चर्चा की. दोनों के बीच स्‍वास्‍थ्‍य से लेकर तकनीक और जलवायु जैसे महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां जब बच्चा पैदा होता है, तो 'आई' (मां) भी बोलता है और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) भी बोलता है.

पीएम मोदी ने कहा कि हेल्थ, एग्रीकल्चर और एजुकेशन पर मैंने काम किया है. मैंने गावों में दो लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए. हेल्थ सेंटर्स को मैंने टेक्नोलॉजी से जोड़ा है. टेक्नोलॉजी के कमाल की वजह से जितना बड़ी हॉस्पिटल में होता है, उतना ही छोटे आरोग्य मंदिर में हो रहा है. मैं बच्चों को बेस्ट एजुकेशन पहुंचाना चाहता हूं, टीचर की कमियों को टेक्नोलॉजी से भरना चाहता हूं. बच्चों का इंट्रेस्ट विजुअल में है, स्टोरी टेलिंग में है. इस प्रकार के कंटेंट बनाने की दिशा में काम कर रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि मेरे यहां एग्रीकल्चर में भी मैंने बड़ी क्रांति लाई है, मैं माइंडसेट बदलना चाहता हूं.

'पहली-दूसरी औद्योगिक क्रांति में हम पिछड़े…'

नरेंद्र मोदी ने बिल गेट्स को बताया कि उन्हें यह भी बताया कि 2023 जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान एआई का उपयोग कैसे किया गया, काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के दौरान उनके हिंदी भाषण का तमिल में अनुवाद कैसे किया गया और नमो ऐप में एआई का उपयोग कैसे किया गया.

बातचीत के दौरान जब बिल गेट्स ने पीएम मोदी से उन तकनीकी प्रगति के बारे में पूछा, जिनसे वो उत्साहित हैं, तो पीएम मोदी ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से, पहली और दूसरी औद्योगिक क्रांति के दौरान हम पिछड़ गए क्योंकि हम एक उपनिवेश थे. अब, चौथी औद्योगिक क्रांति के बीच में, डिजिटल एलिमेंट इसके मूल में है. मुझे विश्वास है कि भारत ऐसा करेगा इसमें बहुत लाभ मिलता है. उन्होंने आगे कहा कि एआई बहुत अहम है.

महिलाओं पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने बिल गेट्स से कहा कि जब मैं दुनिया में डिजिटल डिवाइड बात सुनता था, तो मैं कहता था मेरे देश में मैं ऐसा कुछ नहीं होने दूंगा. आज मेरे यहां गांवों तक डिजिटल फेसिलिटी पहुंचाना चाहता हूं. मेरा अनुभव है कि मेरे देश की महिलाएं तुरंत नई चीजों को स्वीकार करती हैं. मैं इस पर काम कर रहा हूं कि कौन सी चीजें मैं उनके अनुकूल टेक्नोलॉजी में ले जाऊं. मैं भारत के गावों में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना चाहता हूं. मैं एक साइकोलॉजिकल बदलाव करना चाहता हूं, छोटी-छोटी चीजें नहीं, मैं बड़ी चीजें करना चाहता हूं.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं महिलाओं के हाथों में टेक्नोलॉजी देना चाहता हूं, गांव के सभी लोगों को लगना चाहिए कि ये हमारे गांव को बदल रही है. ड्रोन दीदी से मैं इन दिनों बातें करता हूं, तो कहती हैं कि मुझे साइकिल चलाना नहीं आता था, आज मैं ड्रोन चला रही हूं, पायलट बन गई हूं.

टेक्नोलॉजी में तेजी से बढ़ रहा भारत

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने कहा कि भारत टेक्नोलॉजी के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कहा कि यह डिजिटल सरकार की तरह है। भारत न केवल तकनीक को अपना रहा है, बल्कि देश इस दिशा में लीड कर रहा है। जी 20 पर बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘जी20 शिखर सम्मेलन से पहले हमने व्यापक चर्चा की और जैसा कि आपने देखा होगा, शिखर सम्मेलन की कार्यवाही में कई मोड़ आए। मेरा मानना है कि अब हम जी20 के मूल उद्देश्यों और उद्देश्यों के साथ जुड़ गए हैं, उन्हें मुख्यधारा में ला रहे हैं. मुझे आशा है कि आपका प्रत्यक्ष अनुभव इस भावना को प्रतिध्वनित करता है।’

पीएम मोदी ने दिखाई अपनी जैकेट
बिल गेट्स ने जब पीएम मोदी से भारत के पर्यावरण पर बात की तो इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने अपनी जैकेट दिखाते हुए बताया कि यह रिसाइकल मटेरियल से बनी है। उन्होंने कहा, हमने प्रगति के पैरामीटर क्लाइमेट फ्रेंडली बनाए थे, आज हमारे प्रगति के सारे पैरामीटर एंटी-क्लाइमेट हैं।' कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन बनाने और उसे पूरे देश-दुनिया में पहुंचाने के सवाल पर पीएम ने कहा कि आप लोगों को एजुकेट करिए और उन्हें साथ लेकर चलिए। यह लाइफ Vs वायरस की लड़ाई है।