बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 39 मिनट पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 1 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 1 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 1 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 1 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 1 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 2 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 2 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 2 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 3 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 14 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 14 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 14 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 14 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 14 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 15 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 15 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 15 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 15 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की
Big news

लग्जरी सुविधाओं के लैस सबसे लंबे रिवर क्रूज को PM मोदी ने किया रवाना… 3200KM के सफर पर निकला… विश्व धरोहर स्थलों समेत 50 पर्यटन स्थलों की कर सकेंगे यात्रा…

इम्पैक्ट डेस्क.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई। आयोजन के दौरान, प्रधान मंत्री ने वाराणसी में टेंट सिटी का उद्घाटन भी किया और 1000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई अन्य अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। यह क्रूज वाराणसी से चलकर 51 दिनों में भारत के पांच राज्यों और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों से होते हुए 27 नदियों को पार करता हुआ 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा। इस क्रूज में स्विस पर्यटक सवार होकर यात्रा करने वाले हैं। गंगा विलास क्रूज में वे सभी सुविधाएं मौजूद हैं, जो किसी फाइव स्टार होटल में रहती हैं। 

गंगा विलास क्रूज दुनिया का सबसे लंबा क्रूज और आज पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाये जाने के बाद 51 दिनों के सफर के लिए निकल पड़ा है। इस यात्रा के दौरान क्रूज 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा और भारत के पांच राज्यों के अलावा बांग्लादेश के कुछ हिस्सों से होकर भी गुजरेगा। क्रूज की यात्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी से शुरू होगी और बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक पहुंचेगी।

तीन डेक वाला जहाज 62 मीटर चौड़ा और 12 मीटर चौड़ा है। राष्ट्रीय जलमार्ग 1 (NW1) को जोड़ने के अलावा जिसमें ब्रह्मपुत्र पर गंगा और राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (NW2) शामिल हैं, क्रूज 27 नदियों को पार करेगा।

लग्जरी सुविधाओं के लैस
इसमें सभी लक्ज़री सुविधाओं के साथ 36 पर्यटकों की क्षमता वाले 18 सुइट हैं। यूपी पर्यटन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, सुइट्स में तमाम सुविधाएं हैं, जिसमें फ्रेंच बालकनी, एलईडी टीवी, तिजोरियां, स्मोक डिटेक्टर और कन्वर्टिबल बेड जैसी कई सुविधाओं सुसज्जित हैं। क्रूज शिप में मुख्य डेक पर एक 40-सीटर रेस्तरां, एक स्पा और एक सन डेक भी है। ऊपरी डेक में एक बार भी है।

विश्व धरोहर स्थलों समेत 50 पर्यटन स्थलों की यात्रा
क्रूज में सफर करने वाले विश्व धरोहर स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों, नदी घाटों, और बिहार में पटना, झारखंड में साहिबगंज, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी जैसे प्रमुख शहरों सहित 50 पर्यटन स्थलों की यात्रा करेंगे।

पर्ययटन अधिकारियों के मुताबिक, यह यात्रा विदेशी पर्यटकों को भारत और बांग्लादेश की कला, संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिकता की अनुभवात्मक यात्रा शुरू करने का अवसर देगी। पहली यात्रा में स्विट्ज़रलैंड के 32 पर्यटक भी सवार हैं।

गौरतलब है कि क्रूज को 6 जनवरी को वाराणसी पहुंचना था लेकिन मौसम की स्थिति और जीरो विजिबिलिटी के कारण यह 8 जनवरी को वाराणसी से 65 किमी दूर गाजीपुर पहुंचा। जहां पर्यटकों को गाजीपुर में लॉर्ड कार्नवालिस की समाधि, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती, और नव पुनर्निर्मित काशी विश्वनाथ गलियारे में ले जाया गया।