गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 48 मिनट पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 1 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 1 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 1 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 1 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 1 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 1 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 1 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 1 घंटे पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 2 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 2 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 2 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 2 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 2 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 2 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 2 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 2 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 2 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला
राष्ट्रीय

यात्री दौड़कर आया और पायलट को दे मारा मुक्का, IndiGO में बवाल

गोवा

इंडिगो एयरलाइंस की विमान की उड़ान में देरी होने पर एक यात्री ने फ्लाइट के पायलट को मुक्का जड़ दिया. सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा हुआ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की उड़ान में देरी होने के बाद एक यात्री ने पायलट पर हमला कर दिया. इस दौरान यात्री ने कहा कि 'चलाना है तो चला वरना नीचे उतार.'

दिल्ली से गोवा जा रही थी फ्लाइट

इंडिगो फ्लाइट में सवार एक यात्री ने विमान के कैप्टन को उस समय मुक्का मार दिया जब वो उड़ान में देरी के संबंध में घोषणा कर रहे थे. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब लोग उस यात्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उड़ान को लेकर समय से अनाउंसमेंट नहीं होने पर यात्री नाराज था.

बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार शाम 7 बजे की है. इंडिगो की यह फ्लाइट 6E 2175 दिल्ली से गोवा जा रही थी. आरोपी की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है. घटना के बाद एयरपोर्ट एथॉरिटी ने फ्लाइट से इस पैसेंजर को उतारा और सीआईएसएफ के हवाले कर दिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने यात्रियों की परेशानी की ओर इशारा किया, क्योंकि इंडिगो फ्लाइट के कैंसिल होने, उड़ान में देरी और मानकों को पूरा नहीं करने की कई शिकायतें हाल के दिनों में सामने आई हैं.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि कैप्टन देरी पर घोषणा कर रहे हैं, इसी दौरान अचानक, पीले रंग की हुडी पहने हुए यात्री कैप्टन के पास दौड़ता है और उसके चेहरे पर थप्पड़ जड़ देता है. कैप्टन के पास खड़ी एक फ्लाइट अटेंडेंट तुरंत उसके बचाव में सामने आती है और कैप्टन के सामने खड़ी होकर स्थिति को संभालने की कोशिश करती है.

लोगों ने इंडिगो को दोषी ठहराया 

इसके बाद आरोपी यात्री को आसमानी रंग की हुडी पहने एक अन्य व्यक्ति ने पीछे खींच लिया. इसके बाद केबिन में हंगामा होने लगा. वायरल वीडियो में कैप्टन का बचाव करते हुए फ्लाइट अटेंडेंट को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "सर, आप ऐसा नहीं कर सकते." वहीं कई यात्रियों ने आरोपी के व्यवहार को सही ठहराते हुए, देरी के लिए इंडिगो को दोषी ठहराया और उन्हें खूब सुनाया.