सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 1 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 1 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 1 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 1 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 1 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 1 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 1 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 2 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 2 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 2 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 3 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 3 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 3 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 3 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 5 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 5 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 5 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 5 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 5 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 5 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी
छत्तीसगढ़

Nyota Bhojan : विशेष अवसरों की खुशियां बच्चों के साथ, न्योता भोजन से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ‘न्योता भोजन’ बना सामुदायिक सहभागिता का सशक्त माध्यम

Nyota Bhojan : विशेष अवसरों की खुशियां बच्चों के साथ, न्योता भोजन से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ‘न्योता भोजन’ बना सामुदायिक सहभागिता का सशक्त माध्यम

रायपुर,11 सितंबर। Nyota Bhojan : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश में संचालित ‘न्योता भोजन’ कार्यक्रम अब केवल अतिरिक्त भोजन उपलब्ध कराने की पहल नहीं, बल्कि विद्यालय, शिक्षक, समुदाय और विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। विशेष अवसरों को विद्यार्थियों के साथ साझा करने की इस पहल से विद्यालयों में जनभागीदारी और सामुदायिक सहभागिता की भावना लगातार सुदृढ़ हो रही है।

सूरजपुर जिले के विद्यालयों में भी शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने जन्मदिवस, सेवा पूर्ण होने सहित अन्य विशेष अवसरों पर विद्यार्थियों को न्योता भोजन कराकर खुशियां साझा कर रहे हैं। यह पहल बच्चों के लिए जहां उत्साह और प्रसन्नता का अवसर बन रही है, वहीं शिक्षकों में भी समाज और विद्यार्थियों के प्रति अपने दायित्व को और अधिक आत्मीयता से निभाने की भावना विकसित कर रही है।

विशेष अवसरों की खुशियां बच्चों के साथ, न्योता भोजन से मजबूत हो रही जनभागीदारी

सेवा के तीन वर्ष पूरे होने पर विद्यार्थियों को कराया न्योता भोजन

विकासखंड रामानुजनगर की माध्यमिक शाला पटना की शिक्षिका सुश्री नलिनी कौशिक ने शासकीय सेवा के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को न्योता भोजन कराया। अपने इस विशेष दिन को बच्चों के साथ साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए वे सेवाएं दे रही हैं, उन्हीं के साथ सेवा के तीन वर्ष पूर्ण होने की खुशी मनाना उनके लिए बेहद संतोष और प्रसन्नता का विषय है।

उन्होंने कहा कि शासन की ‘न्योता भोजन’ योजना एक सराहनीय और अभिनव पहल है। इसके माध्यम से हम अपने जीवन के विशेष अवसरों की खुशियां विद्यार्थियों के साथ साझा कर सकते हैं और उनके बीच अपनत्व की भावना को मजबूत कर सकते हैं।

जन्मदिवस पर बच्चों के साथ बांटी खुशियां

इसी तरह विकासखंड रामानुजनगर की माध्यमिक शाला परमेश्वरपुर की शिक्षिका सुश्री कमला सिदार ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को न्योता भोजन कराया। शिक्षिका ने अपने विशेष दिन की खुशियां बच्चों के साथ साझा करते हुए उन्हें अतिरिक्त एवं पौष्टिक भोजन कराया। इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।

भोजन के साथ बढ़ रहा अपनत्व और सहभागिता का भाव

‘न्योता भोजन’ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अतिरिक्त एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालय और समुदाय के बीच सहभागिता की भावना को भी मजबूती मिल रही है। शिक्षक-शिक्षिकाओं और समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा विशेष अवसरों पर विद्यार्थियों के साथ खुशियां साझा करने से बच्चों में अपनत्व, समानता और सामुदायिक जुड़ाव की भावना विकसित हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू किए गए ‘न्योता भोजन’ कार्यक्रम से प्रदेश में लगातार लोग जुड़ रहे हैं। विभिन्न जिलों के विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और समुदाय के सहयोग से न्योता भोजन का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल प्रदेश में जनभागीदारी से पोषण और शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रही है।