नक्सलियों ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।

नक्सलियों ने आज अपने ही साथी को जान से मार दिया है। यह हत्या जिले के चिमलीपेंटा गांव के पास की गई और शव को फैक दिया गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जानकारी जुटाने मे ंलग गई है चूंकि घोर नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पाई हैं। खबर की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के कोंटा ब्लाक के घोर नक्सल प्रभावित जगरगुण्ड़ा से 8 किमी. दूर स्थित चिमलीपेंटा गांव के पास सुबह एक शव मिला। जिसकी शिनाक्त उसी गांव के निवासी इरपा नागेश पिता मुत्ता के रूप में हुई। गांव के समीप शव मिलने के बाद आसपास इलाके में काफी दहशत का महौल हो गया। इधर जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपने मुखबिरों से जानकारी जुटाने में लग गई है। क्योंकि जगरगुण्ड़ा से 8 किमी. दूर घोर नक्सल इलाका जो खासकर बटालियन वाला इलाका है इसलिए पुलिस नहीं पहुंच पाई है।

इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि मुखबिर से जो जानकारी सामने आई है। उससे पता चलता है कि मृतक नागेश नक्सल संगठन का सदस्य है। और वो संगठन में किसी महिला नक्सली से शादी करना चाहता था। लेकिन नक्सल संगठन नहीं चाहता था कि वो शादी करे। इसलिए उसे मार दिया गया। अभी और जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!