रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 4 मिनट पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 5 मिनट पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 6 मिनट पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 7 मिनट पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 54 मिनट पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 55 मिनट पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 56 मिनट पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 57 मिनट पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 59 मिनट पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 1 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 1 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 1 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 1 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 1 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 2 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 2 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 2 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 2 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल
Breaking News

बीजापुर में पंचायतों के फंड पर डाका डालने की कोशिश… जिला पंचायत सीईओ की भूमिका पर उठ रहे सवाल… कलेक्टर ने फर्म के चैक करने पर रोक लगाई… कांग्रेस पदाधिकारी अजय सिंह ने उठाया मामला…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

बीजापुर जिला के ग्राम पंचायतों में जमा करीब 34 करोड़ रुपए में डाका डालने की कोशिश की जा रही है। जो फंड ग्राम पंचायतों में बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए 14 वें वित्त आयोग द्वारा प्रदान की गई है उस राशि पर सप्लायरों की नजर लग गई है और इसमें फर्जी बिल द्वारा निकासी की योजना का खुलासा हो गया है।

14वें वित्त आयोग की जिस राशि को लेकर बवाल मचा हुआ है। इससे जुड़े मामले को कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी अजय सिंह ने उठाया है और कलेक्टर से जिला पंचायत सीईओ की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है।

श्री सिंह के मुताबिक जिले के सभी पंचायतों में बिना पंचायतों की सहमति के करीब 20 से 25 लाख रुपए के बिल थमाए जा रहे हैं। इसमें बर्तन, साउंड सिस्टम, क्रिकेट व अन्य खेल सामग्री समेत इलेक्ट्रानिक सामान की सप्लाई बतायी जा रही है।

फिलहाल केवल फर्जी बिल थमाकर पैसा पेमेंट के लिए दबाव की शिकायत मिली है। श्री सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर उनकी विधायक व बस्तर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी से चर्चा हुई। उनकी सलाह पर ही यह मामला उठाया है।

अजय सिंह के मुताबिक श्री मंडावी ने भी कहा कि यह गैरकानूनी कार्य है जिस कार्य से पंचायतों में पेयजल, विद्युत व्यवस्था संबंधित कार्य का पूरा किया जाना है ताकि पंचायतों की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जा सके। इस राशि को गलत तरीके से खर्च करने की कोशिश पंचायत प्रशासन कर रहा है।

भाजपा ने आरोप लगाते कहा एफआईआर करवाएंगे

इस विषय को लेकर बीजापुर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीनिवास मुद्लियार ने अपने बयान में कहा कि पंचायतों की राशि का दुरूपयोग कांग्रेस विधायक के संरक्षण में हो रहा है। जिस मद के तहत 14 वें वित्त आयोग की राशि प्राप्त होती है उसका उपयोग ग्रामीण इलाकों के बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाना है। इसमें भी सप्लायर और ठेकेदार के माध्यम से कमीशनखोरी करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष ने एफआईआर करवाने की बात भी अपने बयान में कही है।

वहीं कांग्रेस नेता व पंचायतों की आड़ में हो रही इस गड़बड़ी को उठाने वाले अजय सिंह कहते हैं कि जिस मामले को स्वयं कांग्रेस ने उजागर किया है उसमें कांग्रेस के विधायक के संरक्षण का विपक्ष का आरोप हास्यास्पद है।

श्री सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर पंचायत मंत्री से बात करने की कोशिश की गई पर उनसे मोबाइल पर संपर्क स्थापित नहीं हो पाया।

देखें वे बिल जिसे पंचायतों में देकर चैक कटवाने का काम चल रहा है…

अजय सिंह ने आरोप लगाया कि इसी तरह के फर्जी बिलों के सहारे भोपालपटनम ब्लाक के करीब दस ग्राम पंचायतों से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की निकासी हो भी चुकी है। जिसकी जानकारी कलेक्टर को दिए जाने के बाद कलेक्टर केडी कुंजाम ने तत्काल प्रभाव से पंचायतों के इस तरह के चैक के क्लियर करने पर रोक लगाने का आदेश बैंकों को दिया है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *