सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र 7 मिनट पहले सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 53 मिनट पहले कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल 53 मिनट पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर 1 घंटे पहले हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी 1 घंटे पहले शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार 1 घंटे पहले सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद 1 घंटे पहले नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच 1 घंटे पहले बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर 1 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 2 घंटे पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 2 घंटे पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 2 घंटे पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 3 घंटे पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 3 घंटे पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 3 घंटे पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 3 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 3 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 4 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 4 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 4 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान, राज्यगीत और भोजन मंत्र; शिक्षा विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश….

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान, राज्यगीत और भोजन मंत्र; शिक्षा विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति से गहराई से जोड़ा जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 से प्रदेश की सभी शालाओं में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के नियमित व अनिवार्य संचालन के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

मंत्रालय महानदी भवन (नवा रायपुर) से जारी इस आदेश के तहत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) को अपने-अपने क्षेत्रों में इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तीन सत्रों में बंटा होगा शेड्यूल- सुबह से शाम तक का पूरा टाइम-टेबल

विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्कूलों में अब प्रतिदिन तीन अलग-अलग समय पर निर्धारित क्रम में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रातःकालीन सत्र स्कूल प्रारंभ होने पर सुबह की प्रार्थना सभा में एक तय क्रम के अनुसार ये प्रस्तुतियां अनिवार्य होंगी। विद्यालय प्रारंभ होने पर प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में क्रमशः राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीपमंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र तथा महापुरुषों की जीवनी का वाचन कराया जाएगा। इसी प्रकार मध्यान्ह भोजन के समय विद्यार्थियों द्वारा भोजन मंत्र का सामूहिक पाठ किया जाएगा। वहीं विद्यालय की छुट्टी के समय संध्या सत्र में राज्यगीत, गायत्री मंत्र एवं शांति मंत्र का सामूहिक वाचन कराया जाएगा।

बौद्धिक और नैतिक विकास है मुख्य उद्देश्य

स्कूल शिक्षा विभाग का मानना है कि इन गतिविधियों के नियमित और प्रभावी संचालन से छात्रों में न केवल राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना मजबूत होगी, बल्कि उनके भीतर नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का भी सही विकास होगा। यह पहल विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों से परिचित कराने में मील का पत्थर साबित होगी।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

शासन ने स्पष्ट किया है कि सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रतिदिन स्कूलों का औचक निरीक्षण करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि इन नियमों का कड़ाई से पालन हो रहा है या नहीं। निर्धारित क्रम में अवहेलना पाए जाने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन या प्राचार्यों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है।