रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद 41 मिनट पहले बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा 43 मिनट पहले छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं 47 मिनट पहले राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत 49 मिनट पहले ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती 1 घंटे पहले मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 1 घंटे पहले बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया 1 घंटे पहले भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार 1 घंटे पहले राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 1 घंटे पहले तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 1 घंटे पहले पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार 2 घंटे पहले ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? 2 घंटे पहले ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 2 घंटे पहले नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 2 घंटे पहले चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 10 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 10 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 10 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 11 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 11 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 11 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज
छत्तीसगढ़

अपने अंतिम बजट में महापौर ने मेट्रो लाईट ट्रेन परियोजना का किया ऐलान

रायपुर

नगर निगम रायपुर में अपने कार्यकाल का अंतिम बजट महापौर एजाज ढेबर ने बुधवार को निगम मुख्यालय में पेश किया। पेश किए गए बजट 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार रुपयों को फायदे वाला बताते हुए निगम को  57 लाख 71 हजार रुपये का लाभ होने वाला बजट बताया है। महापौर ने शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को गतिशील बनाने के लिए मेट्रो लाइट ट्रेन परियोजना की घोषणा करते हुए कहा कि इस परियोजना पर 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इस परियोजना को पीपीपी मोड के माध्यम से पूरा किए जाने का प्रस्ताव बजट में रखा। महापौर ने बजट को युवा और महिलाओं पर केंद्रित करार दिया है।

विकासों की सौगात देते हुए पेश बजट में महापौर ने शहर के विकास, प्रदूषण कम करने का पुख्ता इंतजाम तथा शहर में कला और संस्कृति को एक नया आयाम देने जैसी घोषणाएं की है। साथ ही शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के गैंग को लेकर प्रत्येक जोन में डॉग स्कैचर उपलब्ध कराने का प्रावधान करते हुए बजट में 10.15 करोड़ की लागत से वर्ल्ड स्किल सेंटर खोलने की घोषणा भी की जिसमें कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।  बजट पेश करने से पूर्व महापौर एजाज ढेबर बजट ब्रीफकेस लेकर आकाशवाणी स्थित काली मंदिर में देवी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और सीधे नगर निगम मुख्यालय पहुंचे जहां अपना आखिरी बजट आमसभा में पेश किया।

रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 10.15 करोड़ रुपए की लागत से वर्ल्ड स्किल सेंटर तैयार किया जाएगा इसके अंतर्गत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही साथ रोजगार मूलक कार्यक्रमों से उन्हें जोड़ा जाएगा। युवाओं को उनकी नैसर्गिक प्रतिभा के अनुरूप रोजगार के अवसर मिले, योग्यता के अनुरूप काम मिले और अर्जित कौशल से वे सम्मान के साथ अपने करियर का चयन कर सकें यह सुविधा प्रदान की जाएगी। शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के रहवास के लिए 50 लाख रुपए की लागत से डॉग शेल्टर तैयार किया जाएगा। इस सेंटर में केन्द्र व राज्य सरकार के अधिनियम, नियमों व उपबंधों के अनुरूप पशु चिकित्सकों की देखरेख में यहां बीमार कुत्तों को रखने घायलों के उपचार बधियाकरण आदि की व्यवस्था होगी।

प्रधानमंत्री आवासीय परिसरों में सामुदायिक भवनों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। रहवासियों की अपेक्षा के अनुरूप सामुदायिक भवनों का निर्माण की योजना तैयार की गई है। इसके अलावा इन परिसरों के रख-रखाव हरीतिमा बढ़ाने के प्रबंध भी किए जाएंगे। नगर निगम द्वारा 5 करोड़ रुपए की लागत से कौशल प्रशिक्षण केन्द्र सह योगा सेंटर, जिम उद्यान और खेल प्रक्षेत्र निर्धारित करते हुए व्यवसायिक परिसर तैयार करने की योजना तैयार की जा रही है। आस्था और पौराणिक महत्व के लिए प्रतिष्ठित महादेव घाट क्षेत्र के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके अंतर्गत इस स्थल में आगन्तुकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार व सौंदर्यीकरण कर इसे रमणीक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस हतु 5 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है। आगामी वित्तीय वर्ष में 6 करोड़ की लागत से तीन मिनी स्टेडियम निर्माण की योजना है। इसके निर्माण से छोटे व मध्यम आयोजनों के लिए सभी आयु वर्ग को उपयुक्त स्थल प्राप्त होगा और रचनात्मक गतिविधियों से नई प्रतिभाएं आगे आएगी।

रायपुर आगमन को विशेष पहचान देने के लिए 4 करोड़ की लागत से 7 स्थलों पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। आवागमन को सुव्यवस्थित करने और लघु पथ विक्रेताओं को सुविधाएं प्रदान करने नगर निगम क्षेत्र में 10 वेंडिंग जोन तैयार किए जाएंगे। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कला व संस्कृति के साधकों व नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने 5 करोड़ रुपए की लागत से कला व संस्कृति केन्द्र की स्थापना की जाएगी। इसके अंतर्गत परंपरागत कला, सगीत के प्रशिक्षकों की अगुवाई में नवोदित कलाकारों को प्रशिक्षण प्राप्त होगा, साथ ही परंपरागत व आधुनिक प्रचारतंत्रों से जुड़ी गतिविधियों जैसे- रिकॉर्डिंग स्क्रिप्टिंग, प्रोडक्शन संबंधी प्रशिक्षण व कार्य के लिए उपयुक्त स्थल प्रदान किया जाएगा।

स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोडने व स्टार्ट-अप व सहकार्यता से जोडने के लिए 5 करोड़ की लागत से स्टार्ट-अप स्टूडियो और को-वर्किंग सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस जगह पर स्थानीय युवा अपने आइडिया आपस में शेयर करेंगे और अपने करियर से जुड़े विचार विमर्श कर रोजगार के नए साधनों की दिशा में आगे बढ़ेंगे। रायपुर की लाइफ लाइन माने जाने वाले जीई रोड को 15 करोड़ रुपए की लागत से आकर्षक स्वरूप देकर भव्यता प्रदान की जाएगी। शहर के प्रवेश द्वार पर 7 करोड़ रुपए की लागत से प्रदूषण नियंत्रण के लिए बफर क्लीन कॉरिडोर तैयार किया जाएगा।

शहर के समीप से गुजरने वाले एक्सप्रेस वे के नीचे 1 करोड़ की लागत से मल्टी-प्ले तैयार किए जाएंगे। शहर के भीतर 8 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट स्ट्रीट तैयार की जाएगी, जिसमें विशिष्ट रंगों की एकरूपता, भूमिगत केबल, चौड़ी सड़कें, ढंकी नालियों की व्यवस्था के साथ वेंडिंग प्वाइंट विकसित किए जाएंगे। रायपुर शहर में 10 करोड़ रुपए की लागत से उद्यानों के मरम्मत संधारण इत्यादि का कार्य किया जाएगा। बच्चों के आमोद-प्रमोद के लिए उचित स्थल प्रदान करने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने नगर निगम रायपुर द्वारा प्रस्तावित अप्पू घर के निर्माण एवं संचालन इस वर्ष से शुरू किये जाने का निर्णय लिया गया है। रायपुर शहर के प्रगति मैदान का उन्नयन किया जायेगा और स्वदेशी मेला और दूसरी गतिविधियों के आयोजन के लिए उसे विकसित करेंगे। रायपुर में इस वर्ष खेल अकादमी का निर्माण किया जाएगा। इस अकादमी में अंचल के खिलाडियों को प्रशिक्षण प्राप्त होगा और इनडोर वेट लिफ्टिंग खेलों के खिलाडि?ों को उपयुक्त अवसर प्राप्त होगा। कुत्तों की बढ़ती आबादी और नागरिकों को होने वाले नुकसान को देखते रखते हुए हर जोन में डॉग कैचर उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान किया जा रहा है। आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं से नागरिकों को बचाने के लिए नगर निगम रायपुर निरंतर प्रयास करता है। इस वित्तीय वर्ष में सभी जोन में आवारा पशुओं की धरपकड़ के लिए अलग से मानव बल कराए जाने का प्रावधान किया गया है।

शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को गति देने के लिए मेट्रो लाइट ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए करीब 500 करोड़ की इस परियोजना को पीपीपी मोड से पूरा किए जाने का प्रस्ताव तैयार होगा। आमतौर पर निर्माण के बाद परियोजना का मेंटेनेंस व्यापक स्तर पर किए जाने के सुझाव मिलते रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर हाई लेवल मॉनिटरिंग कमेटी गठन करने का फैसला लिया गया है। यह कमेटी हो चुके कामों के मेंटेनेंस और संचालन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की समीक्षा करेगी। इस कमेटी में महापौर, आयुक्त समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।

रायपुर शहर में मच्छर उन्मूलन के लिए 3 करोड़ का प्रावधान। शहर की सभी सब्जी मंडियों में आॅर्गेनिक कम्पोस्ट पीट का निर्माण कार्य कराया जाएगा। रायपुर शहर के लिए इस वित्तीय वर्ष में 100 नग इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ कराया जाना है। उद्यानों के रख-रखाव के लिए सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति होगी। रायपुर शहर के तेलीबांधा/एनआईटी/सिटी कोतवाली से जय स्तंभ चौक के मध्य 8 करोड़ रु की लागत से मिनी टाइम स्क्वॉयर का निर्माण होगा। सभी बड़े तालाबों का जैविक उपचार किया जाएगा। तालाबों के किनारे 10 करोड़ की लागत से हाई स्ट्रीट डेवलपमेंट कार्य किए जाएंगे। मेयर एजाज ढेबर ने कहा कि, शहर के अंदर पिकनिक स्पॉट की जरूरत महसूस हो रही है, इसलिए 5 करोड़ की लागत से सिटी पिकनिक पॉइंट का निर्माण किया जाएगा। जहां बोटिंग, प्ले जोन, कुकिंग जोन, रिलैक्स जोन आदि तैयार किए जाएंगे। इंदिरा स्मृति उद्यान सिटी पिकनिक पॉइंट के रूप में विकसित करने की योजना है। मेयर एजाज ढेबर ने बताया कि इस बार रायपुर नगर निगम में राजस्व वसूली का अनुमानित लक्ष्य 241 करोड़ 74 लाख 30 हजार रुपए निर्धारित किया गया है।