रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 3 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 4 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 4 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 4 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 4 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 4 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 4 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 4 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 5 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 5 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 5 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 5 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 5 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 5 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 7 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 8 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 8 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 8 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 8 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
खेल

मंधाना, जेमिमा और दीप्ति की बड़ी उपलब्धि! आईसीसी महिला विश्व कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल

मंधाना, जेमिमा और दीप्ति की बड़ी उपलब्धि! आईसीसी महिला विश्व कप की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल

दुबई
महिला वनडे विश्व कप में भारत को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाने वाली स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को घोषित की गई टूर्नामेंट की टीम में शामिल किया गया है।

भारत ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया था। दक्षिण अफ्रीका की भी तीन खिलाड़ियों को टूर्नामेंट की टीम में जगह मिली है। इनमें उसकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट भी शामिल हैं जिन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम का कप्तान चुना गया है। उन्होंने 71.37 की औसत से 571 रन बनाकर किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

आईसीसी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम की तीन खिलाड़ियों एनाबेल सदरलैंड, ऐश गार्डनर और लेग स्पिनर अलाना किंग को भी टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान की विकेटकीपर सिदरा नवाज टीम में शामिल एकमात्र ऐसी खिलाड़ी है जिनकी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंची।
⁠
इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन को भी टीम में शामिल किया गया है, जिनके अच्छे प्रदर्शन से उनकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। उनकी हमवतन नैट स्किवर-ब्रंट को 12वें खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है।

सलामी बल्लेबाज मंधाना ने 54.25 की औसत से एक शतक और दो अर्द्धशतक की मदद से 434 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रही। रोड्रिग्स ने एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 58.40 की औसत से 292 रन बनाए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 127 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

दीप्ति ने अपने ऑलराउंड खेल से प्रभावित किया। उन्होंने 30.71 की औसत से 215 रन बनाने के अलावा 20.40 की औसत से 22 विकेट भी लिए। उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट हासिल किये। दीप्ति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 58 रन बनाने के अलावा 39 रन देकर पांच विकेट भी लिए। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट की टीम:

1. स्मृति मंधाना (भारत)

2. लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान) (दक्षिण अफ्रीका)

3. जेमिमा रोड्रिग्स (भारत)

4. मारिज़ेन काप (दक्षिण अफ्रीका)

5. ऐश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)

6. दीप्ति शर्मा (भारत)

7. एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)

8. नादिन डी क्लार्क (दक्षिण अफ्रीका)

9. सिदरा नवाज़ (विकेटकीपर) (पाकिस्तान)

10. अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया)

11. सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)

12वीं खिलाड़ी: नैट स्किवर-ब्रंट (इंग्लैंड)।