बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 1 घंटे पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 1 घंटे पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 1 घंटे पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 1 घंटे पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 2 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 2 घंटे पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 2 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 2 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 2 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 2 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 3 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 3 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 4 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 4 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 4 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 5 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 5 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
विचार

इतिहास पढ़कर सिर धुनते रहिए… 1947 बनाम् 2019 का बहस… गांधी, सावरकर, गोड़से और हिंदुस्तान की कहानी…

अपनी बात / सुरेश महापात्र

हिंदुस्तान में बहुत कुछ ठीक चल रहा है। 2019 आने वाले समय में इतिहास में बिल्कुल उसी तरह दर्ज हो रहा है जैसा 1947 में हुआ। बस फरक इतना है कि 1947 में खबरें धीमे से और गंभीरता के साथ स्थाई तौर पर पहुंचती थीं, 2019 में खबरें हर पल बदल जाती हैं और खबरों का ट्रेंड भी सोशल मीडिया के हिसाब से बदलता रहता है।

हिंदुस्तान की आजादी के बाद जो बहस नेपथ्य में रही और बार—बार प्रभावित करती रही उन्हीं में से अयोध्या में राम मंदिर, जम्मू—कश्मीर की स्वायत्ता से जुड़े धारा 370 और संविधान में धर्मनिपेक्षता का मसला रहा।

1992 में बाबरी म​स्जिद को ढहाए जाने की घटना को सुप्रीम कोर्ट ने मान्यता दे दी है। इसी के साथ इस विवाद को खत्म करने का जो फैसला सुनाया है वह न्याय कम समाधान ज्यादा लगता है। इसे लेकर अभी भी बहस खत्म नहीं हुई है। आगे भी सभी पक्ष इस मसले पर एक मत होंगे यह असंभव है। फिलहाल संविधान पीठ के सर्वसम्म्त ऐतिहासिक फैसले के बाद जो भी राह निकली है वह कम से कम दिखाई तो दे ही रही है।

जम्मू—कश्मीर को विशेष का दर्जा देने वाली संविधान की धारा 370 के सभी प्रावधान को संसद ने शून्य कर दिया। इसी के साथ यह बहस भी अब खत्म हो गई है कि एक राष्ट्र, एक ध्वज और एक विधान का पालन नहीं हो रहा है। अब वहां यानि जम्मू—कश्मीर के हालात कैसे हैं? यह सवाल पूछना कठिन है।

आज से संविधान पीठ इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं की सुनवाई करेगी। धारा 370 के प्रावधान को खत्म किए जाने के संसद के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का क्या स्टैंड होगा? यह देखना शेष है। यह बहस करना बिल्कुल फिजूल है कि यह फैसला सही है या गलत! मेरे हिसाब से अब इसे वक्त के हवाले ही छोड़ देना चाहिए… बिल्कुल वैसे ही जिस तरह से आजादी के दौरान हिंदुस्तान के दो टुकड़े हुए… एक भारत बना और दूसरा पाकिस्तान!

हिंदुस्तान के टुकड़े किसने किए? जवाहरलाल नेहरू, मोहम्मद अली जिन्ना, मोहन दास करमचंद गांधी किसे जिम्मेदार माना जाए…? किसे इसकी सज़ा दी जाए? सावरकर और नाथूराम गोड़से के पक्ष में खड़ा हुआ जाए या गांधी—नेहरू की विरासत को समझने की कोशिश की जाए… 2019 का यह सबसे बड़ा सवाल है। 

फिलहाल बीती रात संसद में हिंदुस्तान की आजादी के बाद संविधान के अंर्तनिहित धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत को बहुमत ने पराजित किया है। यह बहुमत अब यह मानता दिख रहा है कि आज़ादी के दौर में जो भी इतिहास में त्रूटि हुई है उसे सुधारा जाए… यह बहुमत यह मानता है कि आज़ादी से पहले जिन भी विद्वजनों ने कड़ी मेहनत कर संविधान सभा में लंबी बहस के बाद जो प्रावधान किए थे वे गलत थे! इसे सुधारा जाना चाहिए।

हमारे पास फिलहाल दो तरह के इतिहास हैं एक वह जिसे आज़ादी के बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार आने से पहले पाठ्यक्रम में कांग्रेस की सत्ता ने पढ़ाया था। दूसरा वह जिसे हम 2014 में पूर्ण बहुमत वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के आने के बाद पढ़ाया जा रहा है।

हमारे सामने इतिहास को बांचने और उसकी कमियों को निकालने के साथ इतिहास में गलती करने वालों को दोषी बताने के लिए जो तथ्य परोसे जा रहे हैं उसकी सच्चाई और खामियों पर बात करने का वक्त अभी नहीं है। 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार जिस तरह से धाराशाई हुई उसकी कल्पना शायद ही कांग्रेस ने की हो।

फिलहाल देश के भीतर जिस तरह का माहौल बनता दिख रहा है उससे तो स्पष्ट है कि हम वर्तमान में इतिहास सुधारने का बीड़ा उठाए हुए हैं। जब इतिहास सुधर जाएगा तब बाकि हालात भी सुधार दिए जाएंगे। पूरा देश मंदी, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानी से जुड़े मुद्दों से परे इतिहास के भंवरजाल में फंसा हुआ है।

मुझे कल बहस के दौरान गृहमंत्री अमित शाह की एक बात सबसे बढ़िया लगी जब उन्होंने नागरिक संशोधन विधेयक के पक्ष में कहा कि “यह बिल पेश करने की ज़रूरत इसलिए पड़ी क्योंकि कांग्रेस ने 1947 में धर्म के आधार पर विभाजन स्वीकार कर लिया था… अगर कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया होता, तो इस बिल की ज़रूरत नहीं होती…” 

अब गृहमंत्री के इस तथ्य को लेकर अपना सिर धुनते हुए इतिहास को दुबारा पढ़ने की कोशिश मत कीजिए क्योंकि इतिहास भी दो तरह का है… एक जिसे अमित शाह पढ़ा रहे हैं जो उन्होंने संसद में अपने भाषण में कहा ​है और दूसरा वह जिसे हमें कांग्रेस ने पढ़ाया है! जिसके अनुसार ‘सावरकर ने सबसे पहले हिंदु राष्ट्र की मांग रखी, नाथूराम गोड़से ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी।’ दोनों में से सच कौन बोल रहा है? यह तय करने की स्थिति में फिलहाल मैं तो हूं नहीं, आप पर ही छोड़ता हूं कि ‘भारी जनादेश से बनी सरकार क्या देश का इतिहास भी बदल सकती है?’

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *