रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 12 मिनट पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 13 मिनट पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 14 मिनट पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 16 मिनट पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 16 मिनट पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 17 मिनट पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 18 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 21 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 46 मिनट पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 1 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 1 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक 1 घंटे पहले राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा 1 घंटे पहले गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 2 घंटे पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 2 घंटे पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 2 घंटे पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 2 घंटे पहले मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 2 घंटे पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद
Breaking News

निजामुद्दीन मरकज में शामिल लोगों की शुरुआती जांच में 441 लोगों में कोरोना के लक्षण… फाइनल रिपोर्ट का इंतजार… आज रात तक पूरी खाली होगी मस्जिद… यकायक हालात बदलने के बाद फंस रह गए लोग… मस्जिद प्रशासन ने दी सफाई…

  • न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मरकज के बाद करीब 2000 लोग उसी जगह पर ठहरे हुए थे। पिछले तीन दिनों से इन्हें यहां से निकाला जा रहा है। मंगलवार शाम 5 बजे तक 1548 लोगों को डीटीसी बसों के जरिए अलग-अलग हॉस्पिटल ले जाया गया।

इससे पहले रविवार के दिन 200 लोगों को यहां से हॉस्पिटल ले जाया गया था, इनमें से 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं अब तक 1500 से ज्यादा लोगों की शुरुआती जांच में 441 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं… हालांकि इनकी फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है।

अभी भी यहां 100 से 200 लोग मौजूद हैं, जिन्हें 32-32 की खेप में बसों के जरिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। बसों में इन लोगों को दूर-दूर ही बैठाया जा रहा है। यहां मौजूद प्रशासन, एनडीएमसी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बस में बैठाए जाने से पहले ही लोगों की स्क्रिनिंग की जा रही है। ऐसे में एक बस को रवाना करने में 40 से 45 मिनट लग रहे हैं। रात 8 बजे के पहले-पहले सभी लोगों को यहां से निकाल लिया जाएगा।

मरकज आयोजित करने वाले मस्जिद प्रशासन का कहना है कि उन्होंने किसी तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं किया है। इनका कहना है कि ‘यह आयोजन हर साल एक बार होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने जब जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी, उसी दिन से मरकज को बंद कर दिया गया, लेकिन ट्रेनें न चलने के कारण मरकज में आए लोग यहीं फंसे रह गए।’

जनता कर्फ्यू के एक दिन पहले ही रेलवे ने देशभर की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया था। 22 तारीख को रात 9 बजे तक कहीं नहीं निकला जा सका। इसी दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 23 तारीख को सुबह 6 बजे से 31 मार्च राज्य में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया।

इसके बाद 25 मार्च से पूरे देश को ही लॉकडाउन कर दिया गया। ऐसे में मरकज में आए लोग कहीं नहीं जा पाए। हालांकि 1500 से ज्यादा लोगों को किसी तरह निजी वाहनों के जरिए घरों तक पहुंचाया गया। लेकिन करीब इतने ही लोग यहां फंसे रह गए।

बुजुर्ग को अस्पताल ले गए तो हुआ जमावड़े का खुलासा

यहां तमिलनाडु के 64 साल के बुजुर्ग को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाना पड़ा था, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए मरकज में जांच की। यहां एक-एक कमरे में 8-10 लोग ठहरे थे। इनमें से कई को हल्की खांसी और जुकाम की शिकायत भी थी। इतनी तादाद में संदिग्ध मिलने पर प्रशासन ने डीटीसी की बसें लगाकर लोगों को अस्पतालों में पहुंचाना शुरू किया।

छत्तीसगढ़ से भी मरकज में शामिल होने पहुंचे थे लोग

इधर जानकारी मिली है कि निजामुद्दीन औलिया के मरकज में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से भी लोग पहुंचे थे। इस जानकारी के बाद पूरे राज्य में ऐसे लोगों की पता साजी करवाई जा रही है। सा​थ ही उनकी जांच और क्वारेंनटाइन करने की प्रक्रिया भी चलाई जा रही है। छत्तीसगढ़ में इससे पहले ही बाहर से पहुंचे सभी लोगों के रिकार्ड को खंगाला जा रहा है। घर—घर जाकर ऐसे लोगों को चिन्हांकित कर निगरानी रखी जा रही है। उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी निरंतर ली जा रही है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *