बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 1 घंटे पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 1 घंटे पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 1 घंटे पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 1 घंटे पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 2 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 2 घंटे पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 2 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 2 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 2 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 3 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 3 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 4 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 4 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 4 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 5 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 5 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 5 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
Breaking News

BIG BREAKING : पाठ्य पुस्तक निगम में छपाई के खेल पर महाप्रबंधक का संगीन आरोप पत्र… यानी गफलत में बड़े—बड़े नाम शामिल…

  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तकनिगम के महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर निगम में सन् 2005—2006 से लेकर अब तक कई बड़ी अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराते जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रमुख सचिव को यह पत्र बीते 13 दिसंबर को श्री चतुर्वेदी ने प्रेषित किया है।

इस पत्र की एक प्रति सीजी इम्पेक्ट को प्राप्त हुई है जिसका मजमून इस तथ्य को साबित कर रहा है कि छत्तीसगढ़ में पाठ्य पुस्तक निगम की आड़ में नेता, अफसर और मुद्रक का एक बड़ा सिंडिकेट क्रियाशील रहा है और वह करोड़ों की गड़बड़ी को साल दर साल अंजाम देता रहा।

श्री चतुर्वेदी ने अपने पत्र के पहले पैरा में ही स्पष्ट लिखा है कि ‘जांच के संबंध में अपने अनुरोध से पहले मैंने अनेकानेक तथ्यों, बिंदुओं, विषयों, भूत, वर्तमान एवं भविष्य के संबंध में गहन चिंतन करते हुए इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि स्वयं मेरे द्वारा छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के संपूर्ण विषयों के जांच की मांग करनी चाहिए।’

देखें पत्र का मजमून

उन्होंने आगे लिखा है कि ‘मेरे अंर्तमन ने महसूस किया कि यदि मैं ऐसा नहीं करता हूं तो मैं स्वयं को अपराधी मानने के लिए बाध्य हो जाउंगा। चूंकि मेरे संज्ञान में शिक्षा सत्र 2016—17 से आज पर्यंत व्यक्तिगत रूप से कोई भी निर्णय नियमों के विपरीत नहीं किया गया है और वैसे भी छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अंतर्गत निगम का बॉयलाज स्वयं कहता है कि कागज, मुद्रण, परिवहन, पॉजीटिव्ह, विविध मुद्रण सभी प्रकार के निविदाओं पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के कार्यकारिणी को है एवं प्रबंध संचालक एवं महाप्रबंधक कार्य संपादित करने हेतु प्राधिकृत अधिकारी हैं।’

देखें पत्र का मजमून

इस दूसरे पैरा से पूरा मामला स्पष्ट होता दिख रहा है कि पाठ्य पुस्तक निगम में प्रदेश के गरीब बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक देने की आड़ में शासन की अफसरशाही और ठेकेदार के साथ नेताओं का गठजोड़ धनाशोधन का काम खुले तौर पर करता रहा।

श्री चतुर्वेदी अपने पत्र में लिखते हैं कि ‘मेरे द्वारा पाठ्य पुस्तक निगम के दस्तावेजों की जांच की मांग करना यद्यपि एक दु:साहस भरा कदम है क्योंकि मानवीय त्रूटियों से भी इंकार नहीं किया जा सकता। तथापि निगम के पूर्व अनुभव बहुत ही डरावने और भयंकर हैं। जिनसे अधोहस्ताक्षरकर्ता के कार्यकाल की तुलना करने पर सारे तथ्य स्वमेव सामने आ जाएंगे।’

महाप्रबंधक ने स्पष्ट तौर पर निविदा प्रक्रिया, दरों एवं पेपर क्रय संबंधी समस्त दस्तावेजों की जांच की मांग उठाई है। जिसके तहत कहा है कि पाठ्य पुस्तक निगम के प्रारंभ से अभी तक के सभी निविदाओं की जांच की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 2010—11, 2011—12, एवं 2012—13 के पेपर की खरीदी की प्रक्रिया में महालेखाकार द्वारा अनेकानेक आपत्तियां दर्ज कराई गईं। जिसकी कंडिकाएं आज भी विलोपित नहीं हो सकीं हैं। इसी पेपर खरीदी की प्रक्रिया में तत्कालीन प्रबंध संचालक के विरुद्ध जांच भी संस्थित हुई थी, जिसकी नस्ती शासन स्तर पर अवलोकित की जा सकती है। उस दौरान नियमों को दरकिनार कर अनेकानेक फैसले लिए गए थे।

देखें पत्र का मजमून

इतना ही नहीं 2014—15 में डीजीएसएंडडी रेट कान्ट्रेक्ट की अवधि समाप्त हो जाने के बाद भी उसी दर पर सीधे एचपीसीएल कंपनी को क्रय आदेश दिया गया। इतना ही नहीं वरन् बिना कागज प्राप्त किए 90 प्रतिशत का अग्रिम भुगतान कर दिया गया। इसके अलावा बीमा और परिवहन की राशि का भुगतान नियम विरूद्ध किया गया जिससे निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। इसका उल्लेख महालेखाकार की आडिट रिपोर्ट में देखा जा सकता है।

नौ पन्नों के इस आरोप पत्र की इबारत अक्षर ज्ञान देने के पवित्र काम में होने वाली काली करतूतों का भंडाफोड़ करती दिख रही है। इसमें कई ऐसी बातों का उल्लेख किया गया है जिससे कई सफेदपोश मुद्रकों की छवि पर जबरदस्त बुरा असर भी पड़ेगा साथ ही होने वाले खुलासे प्रिंटिंग के खेल को पूरी तरह से उजागर कर देंगे।

आरोप पत्र के मुताबिक यह सब कुछ एक योजनाबद्ध तरीके से अर्थ उपार्जन के लिए किया जाता रहा। बंद प्रिंटिंग यूनिट के नाम पर करोड़ों का काम जारी किए जाने से लेकर बड़े प्रिंटर्स के द्वारा सरकारी कागज को दबाए जाने का आरोप महाप्रबंधक ने अपने आरोप पत्र से लगाया है।

इस पत्र की प्रति प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री के निज सचिव, मुख्य सचिव के स्टाफ आफिसर, आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो एवं एंटी करप्शन ब्यूरो को भी भेजी गई है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *