State News

जगदलपुर में पूर्व सांसद व भाजपा नेताओं की मौजूदगी में मुस्लिम और ईसाई वर्ग के आर्थिक बहिष्कार का शपथ… देखें वायरल विडियो

इम्पेक्ट न्यूज़। जगदलपुर।

बेमेतरा बिरनपुर के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ बंद के दौरान जगदलपुर में कुछ ऐसा हुआ जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप और भाजपा नेताओं की मौजूदगी दिखाई दे रही है।

इस विडियो में एक भीड़ को शपथ दिलाई जा रही है जिसमें मुस्लिम और ईसाई वर्ग का आर्थिक बहिष्कार करना है।

बताया जा रहा है कि यह विडियो दोपहर करीब 2 बजे जगदलपुर के आमागुड़ा चौक में बनाया गया। देखें विडियो

इस विडियो में जैसा दिखाई दे रहा है इसे लेकर मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोगों का आर्थिक बहिष्कार करने की बात शपथ पूर्वक दुहराई जा रही है।

ट्विटर पर शेयर करते हुए पत्रकार आलोक पुतुल ने कहा छत्तीसगढ़ के बस्तर में भाजपा के बड़े नेताओं की उपस्थिति में, ग़ैर हिंदुओं के बहिष्कार और उनसे कोई भी व्यापार नहीं करने का संकल्प लिया गया.

वहीं एक्टिविस्ट कुनाल शुक्ला लिखते हैं छत्तीसगढ़ के बस्तर के शहर जगदलपुर में खुलेआम मुसलमानों और ईसाइयों के आर्थिक बहिष्कार की शपथ दिलाई जा रही है❓