बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 7 मिनट पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 49 मिनट पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 1 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 1 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 1 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 1 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 2 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 2 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 2 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 2 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 3 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 14 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 14 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 14 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 15 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 15 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 15 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 15 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 15 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
व्यापार

कुछ ही दिनों में मार्च के साथ ही वित्त वर्ष 2023-24 भी खत्म हो जाएगा, अगले 10 दिन में आपको कुछ जरूरी काम निपटाले

नई दिल्ली
कुछ ही दिनों में मार्च के साथ ही वित्त वर्ष 2023-24 भी खत्म हो जाएगा। आज 21 मार्च है और यह याद रखें अगले 10 दिन में आपको कुछ जरूरी काम निपटाने हैं। मार्च में वित्त वर्ष की क्लोजिंग होती है, कई कामों का लेखा-जोखा पूरा करना होता है। आपको याद दिला दें कि 31 मार्च से पहले आपको फास्टैग केवाईसी, अपडेटेड आईटीआर, टीडीएस फाइलिंग, जीएसटी कंपोजिशन के लिए आवेदन करने जैसे जरूरी काम करने हैं। ऐसा न करने पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

1. फास्टैग केवाईसी अपडेट
फास्टैग यूजर्स के लिए 31 मार्च का खासा महत्व है। एनएचएआई ने फास्टैग के केवाईसी  अपडेट करने की समयसीमा बढ़ा दी है। पहले इस काम के लिए आखिरी तारीख 29 फरवरी थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। आप अपनी फास्टैग कंपनी के हिसाब से नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन की वेबसाइट या फिर इंडियन हाईवेज़ मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के पोर्टल पर जाकर अपने फास्टैग की केवाईसी के विवरण अपडेट कर सकते हैं। ऐसा न करने की स्थिति में 1 अप्रैल से आपका फास्टैग खाता अवैध हो जाएगा।

2. टैक्स बचाने के लिए निवेश
अप्रैल से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का दौर भी शुरू हो जाएगा। अगर वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आप पुरानी टैक्स योजना में रिटर्न दाखिल कर रहे हैं तो आप अपने निवेश पर कर छूट का भी दावा कर सकते हैं। अगर आपने पहले कर बचत वाली मदों में निवेश नहीं किया है तो आप 31 मार्च से पहले इनमें निवेश करके आयकर बचा सकते हैं। धारा 80सी के तहत आपके पास ऐसे बहुत से निवेश के विकल्प हैं जो आयकर बचाने का मौका देते हैं, जैसे- सार्वजनिक भविष्य निधि, इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम, सुकन्या समृद्धि, टर्म डिपाजिट, एनपीएस और पोस्ट ऑफिस की दूसरी बचत योजनाओं में निवेश किया जा सकता है।

3. न्यूनतम निवेश की शर्त
अगर आपने पीपीएफ यानी सार्वजनिक भविष्य निधि और सुकन्या समृद्धि सहित ऐसी ही दूसरी सरकार समर्थित योजनाओं में निवेश कर रखा है तो आपके लिए उस खाते में हर वित्त वर्ष में एक न्यूनतम राशि डालनी अनिवार्य होती है। पीपीएफ में आपको एक साल में न्यूनतम 500 रुपये और सुकन्या समृद्धि योजना में 250 रुपये तक का निवेश करना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके खाते को डिफॉल्ट घोषित किया जा सकता है और आपको इसपर जुर्माना देना पड़ सकता है।

4. स्रोत पर कर की फाइलिंग
जनवरी 2024 के लिए अलग-अलग धाराओं के तहत ली गई कर छूट के लिए आयकरदाताओं को मार्च में टीडीएस फाइलिंग सर्टिफिकेट दिखाना होगा। अगर सेक्शन 194-आईएम, 194-आईबी और 194एम के तहत टैक्स की कटौती हई है तो इसके लिए 30 मार्च के पहले चालान स्टेटमेंट फाइल करना होगा।

5. जीएसटी कंपोजिशन स्कीम
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मौजूदा जीएसटी करदाता कंपोजिशन स्कीम के लिए 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। एक निश्चित टर्नओवर वाले पात्र कारोबारी करदाता इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं, जोकि एक ज्यादा साधारण कर योजना है। इसके लिए उन्हें सीएमपी-02 फॉर्म भरना होगा। ऐसे जीएसटी करदाता जिनका सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये है, वो इसके तहत आवेदन कर सकते हैं। कुछ विशिष्ट श्रेमी के तहत इसे 75 लाख रखा गया है। रेस्टोरेंट के लिए जहां ये 1.5 करोड़ है, वहीं दूसरे सेवा प्रदाताओं के लिए यह 50 लाख है।