सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र 35 मिनट पहले सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 1 घंटे पहले कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल 1 घंटे पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर 1 घंटे पहले हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी 1 घंटे पहले शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार 1 घंटे पहले सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद 1 घंटे पहले नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच 2 घंटे पहले बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर 2 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 2 घंटे पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 3 घंटे पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 3 घंटे पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 3 घंटे पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 3 घंटे पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 3 घंटे पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 4 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 4 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 4 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 4 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 4 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच
खेल

हुसामुद्दीन विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर से बाहर

हुसामुद्दीन विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर से बाहर
सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, चेन से हारी सिंधू

मुक्केबाज हुसामुद्दीन का निराशाजनक प्रदर्शन, सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में

बस्तो अर्सिज़ियो / पेरिस
भारत के विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन की चोट से उबरने के बाद वापसी निराशाजनक रही और वह यहां पहले विश्व ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर में पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में आयरलैंड के जूड गैलाघेर से 0-4 से हार गए।

हुसामुद्दीन को पहले दौर में बाइ मिली थी। वह विश्व चैंपियनशिप 2023 के क्वार्टर फाइनल के दौरान बायें घुटने में लगी चोट के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। हुसामुद्दीन को लय हासिल करने में समय लगा और उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन गैलाघेर को बढ़त हासिल करने का मौका दिया।

आयरलैंड के 22 वर्षीय मुक्केबाज ने पहले राउंड में 5-0 से जीत दर्ज की। हुसामुद्दीन ने दूसरे राउंड में वापसी की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। गैलाघेर ने तीसरे राउंड में भारतीय मुक्केबाज को आक्रमण नहीं करने दिया और आखिर में यह मुकाबला जीता।

भारत ने इस प्रतियोगिता में नौ मुक्केबाज उतारे थे लेकिन अब केवल निशांत देव (71 किग्रा) ही ओलंपिक कोटा हासिल करने की दौड़ में बने हुए हैं।

भारत के लिए अभी तक निकहत ज़रीन (50 किग्रा), प्रीति (54 किग्रा), परवीन हुडा (57 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने एशियाई खेलों में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया है।

सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, चेन से हारी सिंधू

पेरिस
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया लेकिन दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ओलंपिक चैम्पियन चेन यू फेइ से हार गई।

यहां 2022 में खिताब जीतने वाले सात्विक और चिराग ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के सुपाक जोमकोह और किटिनुपोंग केड्रेन पर 21-19 21-13 से जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। उनका अगला मुकाबला विश्व चैंपियन और तीसरी वरीयता प्राप्त कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे से होगा।

भारत की इस स्टार जोड़ी ने इससे पहले मलेशिया के मान वेइ चोंग और केइ वू ती को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।

चोट के कारण चार महीने बाद वापसी कर रही सिंधू ने करीब डेढ घंटे तक चले मुकाबले में अपनी फिटनेस और कौशल की बानगी पेश की लेकिन आखिर में उन्हें 24.22, 17.21, 18.21 से पराजय झेलनी पड़ी।

सिंधू ने 2019 में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चेन को हराकर विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण जीता था। उसके बाद से पिछले दो मुकाबलों में वह चेन से हार चुकी है।

महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। उन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त जापान की युकी फुकुशिमा और सायाका हिरोता को 21.18, 21.13 से हराया। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त किंग चेन चेन और यि फान जिया की चीनी जोड़ी से होगा।