रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 24 मिनट पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 39 मिनट पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 39 मिनट पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 54 मिनट पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 54 मिनट पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 55 मिनट पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 57 मिनट पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 1 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 1 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 2 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 2 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 2 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 2 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 3 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 3 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 3 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 3 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 4 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 5 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 5 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
राष्ट्रीय

अस्पताल गर्भवती नाबालिग लड़की के इलाज से मना नहीं कर सकता, पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है : बॉम्बे हाई कोर्ट

मुंबई
बॉम्बे हाई कोर्ट ने गर्भवती नाबालिग लड़की के मामले को लेकर बड़ा आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि अस्पताल किसी गर्भवती नाबालिग लड़की को सिर्फ इसलिए इलाज से इनकार नहीं कर सकता… कि पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। एचसी ने यह टिप्पणी एक मामले की सुनवाई के दौरान की। इस केस में 17 वर्षीय गर्भवती नाबालिग का कहना था कि वह अपने साथी (नाबालिग) के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं करना चाहती, क्योंकि उनके बीच संबंध सहमति से बने थे। जस्टिस जीएस कुलकर्णी और फिरदोश पूनीवाला की खंडपीठ ने इसे लेकर सुनवाई की। इसने अपने फैसले में कहा, 'कोई अस्पताल गर्भवती लड़की के इलाज के लिए आपराधिक मामला दर्ज करने पर जोर नहीं दे सकता।'

मालूम हो कि भारत में नाबालिग के साथ यौन संबंध को बलात्कार के तौर पर दंडित किया जा सकता है, अगर दोनों में से कोई एक साथी वयस्क है जबकि दूसरा नाबालिग है। अगर कोई वयस्क नाबालिग के साथ यौन संबंध बनाता है, तो वह भी यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO अधिनियम) के तहत सजा का हकदार होगा। हालांकि, इस मामले में कोर्ट को बताया गया कि दोनों पार्टनर ही नाबालिग हैं। साथ ही, नाबालिग लड़की ने यह भी कहा कि संबंध सहमति से बने थे। उसने अपने साथी के बारे में और ज्यादा खुलासा करने से इनकार कर दिया, इसलिए कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया।

लड़की से मांगी गई पुलिस शिकायत की कॉपी
ऐसी परिस्थिति के बावजूद वह लड़की जिस भी अस्पताल या मेडिकल क्लिनिक में इलाज के लिए पहुंची, उसे वहां इस बात पर जोर दिया कि पहले पुलिस शिकायत की कॉपी दिखाए। इससे परेशान होकर उसने राहत पाने के लिए अपने पिता के जरिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की। इनके वकील का तर्क रहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) के तहत उसके अधिकारों को देखा जाए। इसलिए गर्भवती लड़की को इलाज मुहैया कराने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके जवाब में सरकारी वकील पूर्णिमा कंथारिया ने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लड़की अपनी पहचान उजागर किए बिना सरकारी अस्पताल में मेडिकल ट्रीटमेंट हासिल कर सकती है।