शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ 17 मिनट पहले 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव 56 मिनट पहले नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी 58 मिनट पहले TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या 58 मिनट पहले दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 11 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 11 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 11 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 11 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 11 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 11 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 11 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 11 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 11 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 11 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 11 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 11 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 11 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 12 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 12 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 12 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी
राष्ट्रीय

दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या

दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या

 नई दिल्ली
महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र की एक ताजा रिपोर्ट ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में महिलाओं और लड़कियों के लिए उनका अपना घर ही सबसे खतरनाक जगह बना हुआ है। 

संयुक्त राष्ट्र के मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC) और यूएन विमेन (UN Women) की 'फेमिसाइड्स इन 2025' रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में दुनियाभर में करीब 47,000 महिलाओं और लड़कियों की हत्या उनके अपने जीवनसाथी (इंटिमेट पार्टनर) या परिवार के किसी सदस्य के हाथों हुई। 

हर दिन औसतन 129 महिलाओं ने गंवाई जान
रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि अपनों के हाथों महिलाओं की हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस भयावह तस्वीर के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

सालाना आंकड़ा: 2025 में दुनियाभर में लगभग 47,000 महिलाओं और लड़कियों को उनके पार्टनर या परिजनों ने मौत के घाट उतार दिया। 

रोजाना का औसत: हर दिन औसतन 129 महिलाओं और लड़कियों की हत्या अपनों के द्वारा की गई। 
हर घंटे का हिसाब: इस हिसाब से साल 2025 में हर घंटे औसतन पांच से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों ने अपने जीवनसाथी या परिवार के सदस्य के हाथों जान गंवाई। 

किस क्षेत्र में कितनी हत्याएं? 
रिपोर्ट में अलग-अलग महाद्वीपों और क्षेत्रों के हिसाब से भी आंकड़े जारी किए गए हैं, जिनमें अफ्रीका और एशिया सबसे ऊपर हैं:

 

क्षेत्र अनुमान‍ित मौतें (2025)
अफ्रीका 22,100
एश‍िया  15,100
अमेरिका (उत्तर व दक्ष‍िण) 7,400
यूरोप  2,100
ओश‍िन‍िया  300
कुल (दुनियाभर में ) 47,000

हर 5 में से 3 महिला पीड़ितों के कातिल निकले अपने
रिपोर्ट में महिलाओं और पुरुषों की हत्या के पैटर्न के बीच का बड़ा फर्क भी उजागर किया गया है. साल 2025 में दुनियाभर में कुल 78,000 महिलाओं की हत्या होने का अनुमान है. इनमें से करीब 60 प्रतिशत (यानी हर पांच में से तीन) महिलाओं की हत्या उनके जीवनसाथी या रिश्तेदारों ने की। 

इसके उलट, पुरुषों के मामले में यह आंकड़ा काफी कम है. हत्या के शिकार हुए पुरुषों में से केवल 11 प्रतिशत की जान उनके पार्टनर या परिवार के सदस्यों के हाथों गई. यह अंतर साफ दिखाता है कि घरेलू और पारिवारिक हिंसा का सबसे बड़ा खामियाजा महिलाओं को ही भुगतना पड़ रहा है।