शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 6 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 6 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 6 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 6 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 6 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 6 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 6 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 6 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 6 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 6 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 7 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 7 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 7 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 7 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 7 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 8 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 8 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 8 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 8 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 9 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राष्ट्रीय

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रामलीला मैदान में महारैली; भाजपा ने जमकर साधा निशाना

नई दिल्ली.

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की रामलीला मैदान में आज महारैली होने जा रही है। इसके मद्देनजर शनिवार को दिनभर रामलीला मैदान में रैली को लेकर चहल-कदमी देखने को मिली। तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय व विधायक दिलीप पांडेय समेत दूसरे नेता भी पहुंचे। महारैली में इंडिया गठबंधन का नारा 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की चिंता यह है कि वह (सत्ता से) जा रही है। यह एक नया अविष्कार है कि ईडी, सीबीआई और आईटी को तैनात किया गया है और चंदा जुटाया गया है। भाजपा जितना झूठ पूरे ब्रह्मांड में किसी ने नहीं बोला। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में भाजपा की आलोचना हो रही है। 'INDIA' गठबंधन की 'महारैली' पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "…भाजपा की केंद्र सरकार तानाशाही पर उतारु है। पूरा देश आज इस रामलीला मैदान में इस तानाशाही हटाने के लिए, लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हो रहा है। जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है, ये संदेश देना है कि ये तानाशाही हमें बर्दाश्त नहीं है… भाजपा को आज INDIA गठबंधन की एकता से डर लग रहा है। भाजपा आज इसी डर की भाषा बोल रही है।"

सारे INDIA गठबंधन के नेताओं का धन्यावाद: सौरभ भारद्वाज
INDIA गठबंधन की 'महारैली' पर दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "…हम हाथ जोड़कर सारे INDIA गठबंधन के नेताओं का धन्यावाद करेंगे कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध में सारा हिंदुस्तान यहां एकत्रित हो रहा है… बड़े-बड़े नेता चाहें सीताराम येचुरी हों, डी. राजा हों, सोनिया गांधी हों, प्रियंका गांधी हों, राहुल गांधी हों, शरद पवार हों, उद्धव ठाकरे हों, आदित्य ठाकरे हों, अखिलेश यादव हों, तेजस्वी यादव हों, सभी लोग यहां पर आ रहे हैं… पूरे देश में बड़ा संदेश जाने वाला है।"

भाजपा यानी 'भ्रष्ट जनता पार्टी': उद्धव
INDIA ब्लॉक की 'महारैली' से पहले भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "वो(भाजपा) परिवार का मतलब ही नहीं समझे। मेरा परिवार कहने से कुछ नहीं होता है, परिवार की जिम्मेदारी लेनी होती है… आपके परिवार में सिर्फ कुर्सी और आप हैं। अब उनके पास कोई और विषय नहीं रह गए हैं… जब से चुनावी बांड का मामला सामने आया है उनका असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। भाजपा यानी 'भ्रष्ट जनता पार्टी'… "

रैली पूरे देश में एक बड़ा संदेश देने जा रही है: डी राजा
CPI के महासचिव डी राजा ने कहा, "आज की रैली बहुत ही महत्वपूर्ण रैली है… यह रैली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हो रही है। इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री को पद छोड़ना पड़ा, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है… सभी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों के खिलाफ किया जा रहा है… इसलिए आज की रैली को 'लोकतंत्र बचाओ' रैली कहा गया है… यह रैली पूरे देश में एक बड़ा संदेश देने जा रही है…"

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं: आतिशी
आज रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली पर AAP मंत्री आतिशी ने कहा, "सुबह के 10 बजे हैं और लोग पहले से ही बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है… वे गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और उनके लिए संदेश भेज रहे हैं…"

यह 'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ' रैली: सुधांशु त्रिवेदी
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की रैली पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह 'लोकतंत्र बचाओ' रैली नहीं है, बल्कि असल में यह 'परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ' रैली है। उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज सभी राम विरोधी रामलीला मैदान में एकत्र हो रहे हैं।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज यह कहा जा सकता है कि ये सभी पार्टियां जो राम मंदिर के विरोधी थीं, जिन्होंने हिंदू धर्म के सामूहिक विनाश जैसे संकल्प लिए, अपने पुराने अपराधों को छुपाने के लिए कई हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, वे अपने भ्रष्टाचार के पुराने अपराधों को छिपाने के लिए रामलीला मैदान में इकट्ठा हो रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर इसे एक शब्द में कहा जा सकता है, तो हिंदी में एक कहावत है, 'चोरी' ऊपर से सीनाजोरी…।

यह 'भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन': भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने 'महारैली' को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया की आलोचना की। पूनावाला ने शनिवार को कहा कि यह रैली क्या है? यह कुछ और नहीं, बल्कि 'भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन' है, जिसका नारा हो सकता है 'करेंगे हम भ्रष्टाचार, कहेंगे इसको शिष्टाचार, जब जांच होगी तो हम चिल्लाएंगे अत्याचार, अत्याचार।'

भाजपा ने रैली को कही यह बात
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि आज दिल्ली में हो रही INDI गठबंधन की रैली कोई राजनीतिक सभा नहीं है, बल्कि 'अलीबाबा और चालीस चोर' का जमावड़ा है।  इसका एकमात्र उद्देश्य है कि भ्रष्टाचार कैसे किया जाए और भारत को कैसे लूटा जाए। इसकी रणनीति तैयार करने के लिए यह रैली की जा रही है। रैली में कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि कांग्रेस जो शराब घोटाले में शिकायतकर्ता है और केजरीवाल की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ जांच की मांग कर रही है। आज उनकी गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए रैली कैसे कर रही है? लालू प्रसाद यादव को भ्रष्ट कहने वाले केजरीवाल की पार्टी अब राजद के साथ मंच साझा करने जा रही है। यह आम आदमी पार्टी की राजनीतिक हताशा दर्शाती है। जिस कांग्रेस को आम आदमी पार्टी रोज भ्रष्ट कहती थी, उसके साथ मंच साझा कर रही है। 2024 का मतदाता यह देख रहा है। वह गोंद जो इस भारत को एकजुट रखता है वह भ्रष्टाचारियों के प्रति प्रेम है।