रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 18 मिनट पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 19 मिनट पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 1 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 1 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 2 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 2 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 2 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 2 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 2 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 2 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 3 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 3 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 3 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 3 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 4 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 4 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 4 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 4 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 4 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 4 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा
छत्तीसगढ़

GPM: प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल कर लोगों को किया गया जागरूक, सावधानी बरतने के सिखाए गये गुर

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही.

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया के मार्गदर्शन में देवरगांव स्थित मलेनिया डैम में मॉकड्रिल किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की सयुक्त टीम ने प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों के रेस्क्यू करने का अभ्यास किया। मॉकड्रिल मे लोगों को आपदा के समय बचने और सावधानी बरतने के तरीके भी बताए।

एनडीआरएफ के उप निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा आने पर  विपरीत परिस्थितियों में राहत व बचाव कार्य परखना है, ताकि अनिश्चित समय मे आपदा आने पर त्वरित कार्रवाई कर मानव जीवन को बचाया जा सके। इस दौरान प्रशिक्षित बल द्वारा बाढ़ और पानी में डूबने से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया। बाढ़ में डूबे व्यक्ति को बाहर निकाल कर तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, डूबने के कारण बेहोश व्यक्ति के शरीर से मौके पर पानी निकालने की विधि और डूबने के कारण हार्ट अटैक से बचाव के तरीके बताया गया। आपदाओं में रेस्क्यू कर एम्बूलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। मॉकड्रिल में टीम ने घरेलू सामान जैसे पानी के खाली बोतलों, गैलन, थर्मोकॉल से बाढ़ से बचने और उपयोग की जानकारी दी गई।

बाढ़ और भूकंप के दौरान घबरायें नहीं, करें ये उपाय
बाढ़ के दौरान जरूरी सामान सुरक्षित व सूखा रखें।दूषित खाद्य सामग्रियों का सेवन न करें। साफ पानी की आपूर्ति प्राप्त होने तक सीधे एकत्रित किये हुए बरसात के पानी को उबालकर ही पिये। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखे। बच्चों को बाढ़ के पानी में खेलने या तैरने न दे। विषैले जीव जंतु जैसे सॉप, बिच्छू आदि के प्रति सचेत रहे। डूबते व बहते हुये व्यक्ति कों किनारे से लकड़ी, रस्सी, कपड़ा या खाली जरीकेन अथवा प्लास्टिक का बड़ा डब्बा फेंककर बचायें। बाढ़ के पानी में अनावश्यक आवागमन न करें। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी पर रहें।

इसी तरह भूकंप के दौरान भयभीत न हो, शांती बनाए रखे।खिड़की, बुक केस, शीशें व भारी अलमारी तथा शोकेस तथा गिरने वाली चीजों से दूर रहे |दरवाजे के पास खड़े ना हो,भूकम्प के तेज झटके से दरवाजा टूट सकता है, हवा से उड़कर आने वाले सामान भी आपको घायल कर सकते है। यदि पुराने व कमजोर घर में हैं, तो तेजी से सुरक्षित रास्ते से बाहर आयें। भूकम्प के दौरान एलिवेटर या लिफ्ट का प्रयोग ना करे, सीढ़ी से नीचे उतरे। किसी टेबल या मजबूत फर्नीचर के नीचे शरण ले और उस फर्नीचर के पैरो को तब तक मजबूती से पकड़ कर रखे, जब तक झटके रूक न जाये। अगर घर में ऐसा कोई फर्नीचर नहीं है तो घुटने के बल मजबूत दीवार के साथ फर्श पर बैठ जाए व अपने हाथों को फर्श पर रख ले तथा सिर व चेहरे को बचायें। घर से बाहर है तो इमारतों, बिजली के खम्भो व तारों तथा पेड़ों से दूर रहें व खुले मैदान मे जाऐं। भूस्खलन,बोल्डर्स, बडी बिल्डिगं व ढीले बिजली के तारों से दूरे बनाये रखें।