सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 2 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 2 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 2 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 2 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 2 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 2 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 3 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 3 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 4 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 4 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 4 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 4 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 4 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 5 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 5 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 5 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 6 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 6 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 6 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
मनोरंजन

‘गेम ऑफ थ्रोन्‍स’ के एक्‍टर इयान गेल्‍डर का 74 साल की उम्र में न‍िधन

मुंबई

मशहूर हॉलीवुड एक्‍टर और टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' फेम इयान गेल्‍डर का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। इयान ने 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' में केवन लैनिस्‍टर का रोल प्‍ले किया था। इयान के लाइफ पार्टनर बेन डेनियल्‍स ने एक्‍टर के निधन की पुष्‍ट‍ि की है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर दिल को कचोट देने वाला एक पोस्‍ट शेयर किया है। इयान की मौत की वजह कैंसर है। उनके जाने से इंडस्‍ट्री को जहां गहरा सदमा लगा है, वहीं सोशल मीडिया पर फैंस भी एक्‍टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इयान गेल्‍डर ने 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' में सर केवन लैनिस्टर का रोल प्‍ले किया था। यह किरदार लॉर्ड टाइविन लैनिस्टर का छोटा भाई है और पांच राजाओं के युद्ध के दौरान लैनिस्टर सेना में सबसे वफादार और भरोसेमंद अधिकारियों में से एक था।

बेन डेनियल्‍स ने लिखा दिल चीर देने वाला पोस्‍ट
इंस्टाग्राम पर बेन डेनियल्‍स ने इयान के साथ अपनी एक फोटो पोस्‍ट की है और लिखा है, 'दिल के लाखों टुकड़ों हो गए हैं। बहुत-बहुत भारी दिल के साथ मैं यह बताना चाहता हूं कि मेरे प्यारे पति और जीवनसाथी इयान गेल्डर का निधन हो गया है।' डेनियल्स ने पोस्‍ट में खुलासा किया कि इयान गेल्डर को बीते दिसंबर में ही पित्त की नली में कैंसर का पता चला था।

'वह मेरी ताकत थे, हम 30 साल से साथ थे'
इयान गेल्डर के साथ अपने 30 साल से अध‍िक के रिश्‍ते को याद करते हुए बेन ने आगे लिखा, 'मैंने उसकी देखभाल करने के लिए अपने सभी काम रोक दिए थे, लेकिन हममें से किसी को भी अंदाजा नहीं था कि यह सब इतनी जल्दी हो जाएगा। वह मेरी ताकत थे और हम 30 से अधिक साल से एक-दूसरे के भागीदार रहे थे। इस बीच अगर हम साथ नहीं भी होते थे, हर रोज एक-दूसरे से बात करते। वह सबसे दयालु, सबसे उदार आत्मा और बहुत प्यार करने वाले इंसान थे।'

अस्‍पताल में बेहद दर्दनाक थे इयान गेल्‍डर के वो 3 हफ्ते
बेन डेनियल्‍स ने आगे कहा, 'वह एक अद्भुत अद्भुत एक्‍टर थे और उनके साथ काम करने वाला हर कोई उनकी नेकदिली से प्रभावित था। मैं ईमानदारी से कहना चाहता है हूं कि मुझे नहीं पता, उनके बिना मैं क्या करूंगा। उन्होंने अपनी भयानक बीमारी का सामना बहुत ही बहादुरी से किया। यह तस्वीर क्रिसमस के समय ली गई थी, जब मैं उन्‍हें अस्पताल से बाहर लेकर आया था। वह वहां तीन सप्ताह सबसे बुरे दौर से गुजरे, फिर भी आप खुशी और प्यार से उनके चमकते चेहरे को देख सकते हैं।'

सेलेब्‍स ने दी इयान गेल्‍डर को श्रद्धांजलि
इयान गेल्‍डर की मौत पर साथी कलाकारों और इंडस्‍ट्री के साथियों ने भी इस पोस्‍ट पर श्रद्धांजलि दी है। मैट लैंटर ने बेन डेनियल्स के प्रति अपना प्यार और उनकी सलामती के लिए प्रार्थना की है। जबकि रिचर्ड ई. ग्रांट ने इयान की मौत पर दुख व्यक्त किया है। लेस्ली बिब और मिस्सी पाइल ने भी इयान गेल्डर के लिए करुणा दिखाते हुए संवेदना व्यक्त की है।