रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 18 मिनट पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 18 मिनट पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 1 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 1 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 1 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 2 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 3 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 3 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 3 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 4 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 4 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 4 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 5 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 5 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 5 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 5 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 5 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 6 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 7 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में महिला चोर गिरोह को पकड़ा, ऑटो में महिलाओं को धक्का देकर उड़ाती थीं सोने की चेन

बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिविल लाइन पुलिस टीम ने एक महिला चोर गिरोह को पकड़ा है। ये महिला चोर गिरोह बड़े ही शातिराना तरीके से चोरी को अंजाम देता था। महिला चोर गिरोह के सदस्य शिवमहापुराण कथा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के गले से सोने की चेन या फिर अन्य सामान को चुराकर फरार हो जाते थे। वहीं, पुलिस को काफी कड़ी मशक्कत के बाद 8 महिलाओं के इस चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से गले से चोरी चेन व अन्य सामान बरामद किया है। बता दें कि सभी आरोपी महिलाएं यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं। पकड़ी गई महिलाओं द्वारा शिवमहापुराण कथा के दौरान भीड़ का लाभ उठाकर सोने की चेन चोरी करने की योजना थी। दरअसल, सिविल लाइन क्षेत्र के जयपाल टावर्स साकेत अपार्टमेंट अग्रसेन चौक में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 9 अप्रैल की दोपहर वह अग्रसेन चौक से सवारी ऑटो में बैठी और थोड़ा आगे जाने पर एक महिला अपने अन्य साथियों के साथ उसी ऑटो मे बैठ गई। उसमें से एक महिला ने उसे धक्का मारकर साइड करते हुए उसके पैर के पंजे को अपने पंजे से दबाया। जिससे उसका ध्यान भटक गया। ठीक उसी समय उस महिला ने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया।

शिकायतकर्ता महिला ने शिकायत में आगे बताया कि चोर गिरोह की महिलाएं अन्य महिला साथियों पुराने बस स्टैंड में उतर गई। अभी तक चोरी की भनक शिकायतकर्ता महिला को नहीं लगी थी, लेकिन कुछ देर बाद महिला को पता लगा कि उसके गले से सोने की चेन और लॉकेट गायब हो चुका है। जिसके बाद महिला ने ऑटो में बैठी महिलाओं पर शंका के आधार पर मामला दर्ज करवाया। एक ऐसी ही घटना चडडा बाडी नेहरू नगर में रहने वाली एक अन्य महिला के साथ भी घटी।

जिसकी रिपोर्ट भी थाना सिविल लाइन में दर्ज थी। इन घटनाओं के सामने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के तलाश के लिए एसीसीयू टीम के साथ अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों की तलाश के लिए संदिग्ध स्थान जैसे बस स्टैंड, डेरा, रेलवे स्टेशन को चेक करने टीम भेजी। पुलिस को एक महिला मिली जिससे संदेह के आधार पर पूछताछ की गई।  पूछताछ में महिला ने 7 अन्य साथी महिलाओं के साथ घटना का अंजाम देने का बात कबूली है। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से 2 नग सोने की चेन को भी बरामद किया है। साथ ही आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

ये हैं पकड़ी गई महिलाएं
पकड़ी गई आरोपी महिलाओं की पहचान बिंदु देवी, रिता देवी, पूजा देवी, प्रिति देवी, अनिता देवी, सविता देवी, शालू, आरती कुमारी के रूप में हुई है।