शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 9 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 9 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 9 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 9 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 9 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 9 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 9 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 9 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 9 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 9 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 9 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 9 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 9 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 10 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 10 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 10 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 11 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 11 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 11 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 11 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राष्ट्रीय

अपनी मांगों को मनवाने को लेकर किसान अब भी हरियाणा की सीमा पर डटे हुए, भगवंत मान सरकार पर क्यों भड़क गए किसान?

अमृतसर
केंद्र की मोदी सरकार से अपनी मांगों को मनवाने को लेकर किसान अब भी हरियाणा की सीमा पर डटे हुए हैं। वहीं अमृतसर में किसानों ने अब राज्य की भगवंत मान सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को अमृतसर के गोल्डन गेट के पास किसानों ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके पुतले फूंके। वहीं मौजूद किसान नेता ने कहा कि उनका आंदोलन मोदी सरकार के खिलाफ तो चल ही रहा है लेकिन वह भगवंत मान सरकार की तानाशाही से भी लड़ेंगे।

क्या है पूरा मामला
पूरा मामला मार्केट कमेटी से जुड़ा हुआ है। किसानों का कहना है कि भगवंत मान सरकार ने 26 मार्केट कमेटियों को भंग करने का फैसला किया है जो कि किसानों और मजदूरों के खिलाफ है। एक किसान ने कहा, आज किसान मंजदूर संघर्ष कमेटी भगवंत मान सरकार की अर्थी चला रही है क्योंकि भगवंत मान सरकार ने किसानों की पीठ पर छुरा भोंका है। उन्होंने कहा, परसों हमारे किसान की 26 मार्केट कमेटियां तोड़ दी गई हैं। उनका काम कार्पोरेट को सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा, इनके प्रवक्ता कह रहे थे कि मोदी सरकार हमारी सरकार तोड़ने का प्रयास कर रही है। अपनी सरकार बचाने के लिए पंजाबियों का गला घोंट दिया। मैं आज आह्वान करता हूं कि अगर मंडी में जिंदा रहना है तो इनके खिलाफ आइए। आने वाले समय में निर्णय होगा कि भगवंत मान सरकार के खिलाफ क्या निर्णय लेना है। यह भी निर्णय लेना है कि भगवंत मान के मुलाजिमों को गांव में घुसने देना है या नहीं। अगर ये नोटिफिकेशन रद्द ना किया गया तो भगवंत मान सरकार को विरोध का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और भगवंत मान सरकार में कोई फर्क नहीं नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा, कृषि कानून में भी मंडियों को कार्पोरेट का यार्ड बनाने की बात कही गई थी। अब वही किया जा रहा है। 2023-24 का गेहूं खरीदने बेचने और स्टोर करने का फैसला कार्पोरेट को दिया गया है। इसका विरोध होगा। हरियाणा के बॉर्डर पर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे और साथ-साथ पंजाब सरकार से भी लड़ेंगे। किसान नेता ने अगले दो दिन आंदोलन जारी रखने को कहा है।  बता दें कि पंजाब सरकार ने मंडी बोर्ट ऐक्ट 1961 में संशोधन किया है और मार्केट कमेटियों को भंग करके इसे दूसरे विभागों के साथ मर्ज कर दिया है।