शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 2 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 2 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 2 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 3 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 3 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 3 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 3 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 3 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 3 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 3 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 3 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 3 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 3 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 4 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 4 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 4 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 5 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 5 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 5 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 5 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राजनीति

ईडी ने ‘खिचड़ी’ घोटाले में कथित संलिप्तता की जांच के लिए शिव सेना नेता अमोल कीर्तिकर को अपना दूसरा समन जारी किया

मुंबई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 'खिचड़ी' घोटाले में कथित संलिप्तता की जांच के लिए शिव सेना (यूबीटी) नेता अमोल कीर्तिकर को अपना दूसरा समन जारी किया है। उद्धव की पार्टी ने अमोल कीर्तिकर को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मुंबई उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। केंद्रीय एजेंसी के एक सूत्र ने कहा कि कीर्तिकर को 8 अप्रैल को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है। 'खिचड़ी' घोटाला कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों को 'खिचड़ी' बांटने से जुड़ा है। आरोप है कि खिचड़ी बांटने को लेकर दिए गए ठेके में अनियमितता बरती गई।

ईडी 6.37 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच कर रही है, जो महामारी के दौरान किया गया था। आरोप है कि घोटाले की रकम का कुछ हिस्सा अमोल कीर्तिकर के खाते में आया था। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पिछले वर्ष अक्टूबर में उनका बयान दर्ज किया था। ईडी के सूत्रों ने कहा कि कीर्तिकर पर आरोप है कि उन्होंने खिचड़ी वितरण में शामिल एक विक्रेता के लिए ठेका हासिल करने में सहायता की और विक्रेता के साथ कुछ पैसों का लेनदेन किया। ईडी पूछताछ के जरिए इन आरोपों को वेरीफाई करना चाहती है। कीर्तिकर के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बावजूद, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि पार्टी मुंबई उत्तर-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना उम्मीदवार नहीं बदलेगी।

इससे पहले ईडी ने 16 मार्च को बृहन्मुंबई नगर निगम के खिचड़ी घोटाला मामले में लगबग 88.51 लाख रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया था। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के अंतर्गत आरोपी शिवसेना (यूबीटी) नेता सूरज चव्हाण की संलग्न संपत्तियों में मुंबई में एक आवासीय फ्लैट और रत्नागिरी जिले में एक कृषि भूखंड शामिल है।

बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। मुंबई उत्तर-पश्चिम से पार्टी ने शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया। गजानन मुख्यमंत्री शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना से हैं। पहली सूची की घोषणा के कुछ घंटों बाद, अमोल कीर्तिकर को पहला ईडी नोटिस मिला था, जिसमें उन्हें उसी दिन एजेंसी के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया था। कीर्तिकर के वकील ईडी के कार्यालय पहुंचे और अपने मुवक्किल को जांच में शामिल होने के लिए और समय देने का अनुरोध किया था।

सितंबर 2023 में, मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कथित 6.37 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर और कई अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामले के अन्य आरोपियों में सुनील उर्फ बाला कदम, सह्याद्री रिफ्रेशमेंट के राजीव सालुंखे, फोर्स वन मल्टी सर्विस के साझेदार और कर्मचारी, स्नेहा कैटरर्स के साझेदार, तत्कालीन सहायक नगर आयुक्त (योजना) और अज्ञात बीएमसी अधिकारी शामिल हैं।