रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 3 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 3 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 3 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 3 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 4 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 4 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 4 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 4 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 4 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 4 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 4 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 5 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 5 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 5 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 7 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 7 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 7 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 8 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 8 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
मनोरंजन

ठीक होकर काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, लेकिन हाथ में फिर भी दिखा फ्रेक्चर

मुंबई

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पिछले कई महीनों से हेल्थ इश्यूज से जूझ रही हैं। पिछले साल लिगामेंट फटने की वजह से उनके पैर की सर्जरी हुई थी और अब बीते दिनों एक्सीडेंट के कारण हाथ की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उनके आर्म्स की सर्जरी हुई। अब वो फाइनली कई दिनों बाद आउटिंग पर निकली हैं। अपने पति विवेक दहिया और दोस्तों के साथ। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ये सफर उनके लिए काफी दर्दभरा था।

'मैं इस दर्दनाक घटना को याद नहीं करना चाहती'
अपने एक्सीडेंट के बाद अपनी पहली आउटिंग के बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने इंस्टेंट बॉलीवुड को बताया, 'मैं इस दर्दनाक घटना को याद नहीं करना चाहती बिल्कुल भी। यह मेरे लिए काफी दर्दनाक था। विवेक पूरे समय मेरे साथ थे। मुझे हैरानी है कि उनके बिना मैं क्या करती।'

एक्सीडेंट के बाद कराई सर्जरी
दिव्यांका का पिछले हफ्ते एक्सीडेंट हो गया था। इसकी जानकारी एक्ट्रेस के पब्लिसिस्ट ने इंस्टाग्राम पर उनके और विवेक दहिया के फैंस को दी थी। इस हफ्ते की शुरुआत में एक्ट्रेस ने हेल्थ अपडेट शेयर किया और चिंता के लिए फैंस का आभार भी जताया। विवेक के अनुसार, हाल ही में लिगामेंट सर्जरी से ठीक होने के बाद एक्सीडेंट के कारण उन्हें एक और सर्जरी करानी पड़ी।

दिव्यांका ने फैंस के लिए शेयर किया था वीडियो
विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया था। इसमें आर्म स्लिंग पहने दिव्यांका कहती हैं, 'हैलो, मेरी सर्जरी हो गई है। मैं डिस्चार्ज भी ऑलरेडी हो रही हूं। हमारे साइंस ने कितनी प्रगति कर ली है। मेरे डॉक्टर अब मेरी हेल्थ में जो सुधार हो रहा है उससे बहुत खुश हैं। ईमानदारी से कहूं तो, मैंने पहले ही अपने फिजियो के साथ शुरुआत कर दी है क्योंकि मैं वापसी करना चाहती हूं।'

'मेरी जिंदगी का दर्दनाक अनुभव था'
उन्होंने यह भी कहा, 'इतना प्यार और चिंता जताने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मुझे सबके मैसेज मिले, बस मैं सबका जवाब नहीं दे पा रही। मुझे इसके लिए खेद है, लेकिन मैं ज्यादातर बिजी हूं और दर्द में हूं। ये थोड़ा सा दर्दनाक अनुभव था मेरी जिंदगी का। मैं सभी के प्यार की सराहना करती हूं।'